1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं Aura! समोसा बेचते-बेचते भारत से लंदन पहुंच गया ये देसी छोरा, Tesla में बैठे फिरंगी भी खाकर हुए फैन, VIDEO

इसे कहते हैं Aura! समोसा बेचते-बेचते भारत से लंदन पहुंच गया ये देसी छोरा, Tesla में बैठे फिरंगी भी खाकर हुए फैन, VIDEO

Viral Video: भारतीय व्यंजन समोसे की दुनिया भर में अब गजब लोकप्रियता हो गई है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बिहारी लड़का लंदन की सड़कों की पर समोसा खिलाता नजर आ रहा है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

bihari boy selling samosa in london, ghantawala bihar video, bihari boy selling samosa, video bihari- India TV Hindi
Image Source : IG/ @BIHARISAMOSA.UK लंदन की सड़कों पर समोसा बेचता लड़का।

Viral Video: भारतीयों के शाम की चाय के साथ अगर कोई चीज जरूरी है तो वो है एकमात्र 'समोसा।' ये व्यंजन दुनिया भर में इतना पॉपुलर हो चुका है कि​ विदेशों में इसकी डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस बीच लंदन में एक फ़ूड स्टॉल ऑनलाइन चर्चा में आ गया है। शहर में दो ब्रांच वाला 'घंटावाला बिहार' तब से वायरल हो गया है जब उसके मैनेजर ने सड़कों पर समोसे बेचना शुरू कर दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रही क्लिप में आप एक विदेशी नागरिक अपनी चमचमाती बिल्कुल नई टेस्ला कार में बैठकर समोसे खाते हुए भी देख सकते हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

भारतीय स्ट्रीट फूड के आकर्षण और असामान्य बिहारी तड़के ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। अपने वेम्बली और साउथ हैरो आउटलेट्स पर ग्राहकों का इंतज़ार करने के बजाय, घंटावाला मैनेजर सड़कों पर घूमता रहता है। जैसे- बस स्टॉप, पार्क, चाय की दुकानों के बाहर। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @biharisamosa.uk नामक हैंडल से शेयर किया गया है। एक वीडियो में वह मज़ाकिया लहजे में कहता है, 'तुम्हें कभी पता नहीं चलता कि मैं अगली बार कहां आ जाऊंगा।' ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय उसे देखकर बहुत खुश हुए हैं। स्थानीय लोग और यहां तक कि विदेशी भी उसे खाने के लिए रुकते हैं।

बिहारी समोसा सेंटर 

घंटावाला समोसा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिहारी समोसा सेंटर- घंटावाला की शुरुआत 1972 में कलिशप्रसाद किशनलाल शाह ने गुजरात के नाडियाड में की थी। पिछले 50 वर्षों में, यह पारंपरिक व्यंजनों और ताज़ी स्थानीय सामग्री से बने प्रामाणिक बिहारी समोसे के लिए जाना जाता है। अब अहमदाबाद के चांदखेड़ा और अंकुर चार रास्ता में इसकी शाखाएं मौजूद हैं। इसके अलावा अब लंदन के दो आउटलेट हैं। ये आउटलेट साउथ हैरो मार्केट और वेम्बली में सनातन मंदिर के सामने हैं। प्रवासी भारतीयों के लिए घर जैसा स्वाद लेकर आते हैं। 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
VIDEO: 'ना डीजे, ना शोर-शराबा...इसे कहते हैं 100% शुद्ध गरबा, यूजर्स बोले- 'Gen-Z को जरूर देखना चाहिए'
 

अरे गजब ! 70 की उम्र में 17 सा जोश, गरबा खेलते इस कपल के Video ने जीता यूजर्स का दिल, मूव्स देख चौंक गए लोग