1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर बैठकर हीरोइन बन रही थीं मैडम ! एक मिनट में अक्ल ठिकाने आई, Viral Video पर मर्द समाज क्या बोला ? यहां देखें

बाइक पर बैठकर हीरोइन बन रही थीं मैडम ! एक मिनट में अक्ल ठिकाने आई, Viral Video पर मर्द समाज क्या बोला ? यहां देखें

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। इसमें बाइक पर बैठी लड़की दूसरे लड़के की चेतावनी को नजरअंदाज कर रही थीं अचानक उनके साथ कांड हो गया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

bike accident video, bike accident, bike accident viral video, bike accident Instagram video, accide- India TV Hindi
Image Source : IG/@TRIPONTHIZ बाइक से गिरी लड़की।

Viral Video: कहते हैं 'जब कोई मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो ओवरस्मार्ट नहीं बनना चाहिए नहीं तो परिणाम बुरे होते हैं।' ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं...दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर किसी लड़के के साथ पीछे बैठी लड़की हादसे का शिकार हो गई। यूजर्स का कहना है कि, हादसा उन मैडम के ओवरस्मार्ट बनने की वजह से हुआ। हुआ ये कि, जिस बाइक पर मैडम विराजमान थीं उसी के पीछे एक और बाइकसवार आ रहा था जो कि उनको बता रहा था कि उनकी साड़ी का पल्लू सड़क पर गिर रहा है, लेकिन मैडम ने एक ना सुनी और फिर हुआ वही जिसका डर था...बाइक पर बैठीं मैडम धड़ाम से गिर पड़ीं। 
 
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को @triponthiz नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, आसमानी रंग की टी—शर्ट पहने एक लड़का अपनी बाइक पर लड़की को बैठाकर सरपट चला जा रहा है। उसके पीछे बैठी लड़की साड़ी में है जिसका पल्लू सड़क पर लटकते हुए बाइक में फंसता हुआ भी नजर आ रहा है। इसी दौरान एक और बाइक आती है जिसे चला रहा युवक लड़की को इशारे से आगाह करता है कि उनकी साड़ी का पल्लू नीचे लटक रहा है। मगर, लड़की अजीबोगरीब मुंह बनाकर उसे मना कर देती है। इसी बीच अचानक साड़ी बाइक में फंस जाती है और बाइक के अटकते ही लड़की धड़ाम से नीचे गिर जाती है।

पूरे मर्द समाज ने दी प्रति​क्रिया 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1,29,000 लोगों ने लाइक किया है और 1,420 लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा है कि, 'Satisfaction यानी संतुष्टि।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'जब तक एक्सीडेंट न हो जाए तब तक लड़कियों को कुछ समझ नहीं आता है।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'वो यही डिज़र्व करती थी, बहुत खूब!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अच्छा हुआ खुद को बड़ा हीरोइन समझ रही थीं।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'हमला अचानक हुआ था।' हालांकि, इस दौरान कई सशंकित यूजर्स ने इस वीडियो को प्री—प्लान्ड यानी कि प्रायोजित भी बताया।  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
Viral Video: मां—बेटे की जोड़ी के इस ट्रांजिशन को यूजर्स ने दिए फुल मार्क्स, Video में देखें दोनों की खूबसूरती 
Viral Video: शताब्दी एक्सप्रेस में हैंडसम TTE के लुक्स देख घायल हो गई लड़की, यूजर्स बोले— 'सरकारी नौकर है ज्यादा सपने ना देखो'