1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस वाले से बचकर भागा था बाइकर मगर अचानक पुलिसकर्मी ने मारा धप्पा, Video देख आएगी हंसी

पुलिस वाले से बचकर भागा था बाइकर मगर अचानक पुलिसकर्मी ने मारा धप्पा, Video देख आएगी हंसी

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को हंसी आएगी और सभी सोचेंगे कि अब इस बंदे का क्या होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SANKII_MEMER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में लोग सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप सभी वीडियो देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो नजर आता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो दिखते हैं। कभी अतरंगी हरकत करने वाले वीडियो में दिखते हैं तो कभी बच्चों के प्यारे वीडियो नजर आते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो हमें सोशल मीडिया पर दिखते हैं। इसमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक पर जा रहा है और कुछ दूर जाने के बाद वो देखता है कि सामने पुलिस वाला खड़ा है। वो पुलिस वाला उसे रुकने के लिए बोलता है मगर वो बाइकर यू-टर्न मारकर वहां से भाग जाता है। कुछ दूर जाकर वो रुक जाता है और दोस्तों से मिल रहा होता है। तभी पुलिस वाला वहां पर ऑटो से एंट्री मारता है जिसने उस बाइकर को भी हैरान कर दिया होगा। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख भी लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सारी मस्ती निकाल दी। दूसरे यूजर ने लिखा- अब होगा असली खेल शुरू। तीसरे यूजर ने लिखा- तू तो गया बेटे। चौथे यूजर ने लिखा- फंस गया ये। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'...हम जबलपुर वाले सुधरेंगे नहीं'; शख्स ने ऐसा क्या देखा जो लोगों पर भड़का, देखें Video

रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग, अब आप इसी Video को देख लीजिए