1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग, अब आप इसी Video को देख लीजिए

रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग, अब आप इसी Video को देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2025 10:47 am IST,  Updated : Sep 03, 2025 10:47 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखे के बाद आप खुद कहेंगे कि रील के लिए लोग क्या-क्या करते हैं। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@URESHIAN

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर किसी के हाथ में फोन है, उस फोन के अंदर अच्छा-खासा इंटरनेट का डेटा रहता है और इसी कारण लोग सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और समय मिलने पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी हर तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसा वीडियो आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं कि रील के चक्कर में लोग क्या-क्या कर रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आंटी मिट्टी की एक छोटी चट्टान पर खड़ी होकर डांस करते हुए रील बना रही हैं। उस मिट्टी के नीचे का खाली जगह नजर आ रहा है मतलब वजन पड़ने पर वो मिट्टी वहां से धंस सकता है। आंटी वहीं पर डांस कर रही हैं और कुछ देर बाद ही मिट्टी टूट कर नीचे गिर जाती है और आंटी भी साथ में फिसलते हुए नीचे आ जाती हैं। आंटी भी ड्रामा करते हुए और हंसते हुए नीचे आती दिखती हैं। रील के लिए आंटी ने जानबूझकर यह किया जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ureshian नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह डांस के साथ एक्शन सीन भी है। दूसरे यूजर ने लिखा- रील बनाना भी एक भयावह बीमारी बन चुकी है। तीसरे यूजर ने लिखा- रील तो बननी चाहिए बाकी कुछ हो। चौथे यूजर ने लिखा- रील के चक्कर में सब भूल जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये रील वाले कहीं भी शुरू हो जाते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हीरो बनने के लिए दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, उसके बाद जो हुआ वो देख आपको भी आएगी हंसी

वाशिंग मशीन वाले आंटी जी को ढूंढ रहे होंगे, उनका दिमाग देख आप भी हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।