1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हीरो बनने के लिए दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, उसके बाद जो हुआ वो देख आपको भी आएगी हंसी

हीरो बनने के लिए दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, उसके बाद जो हुआ वो देख आपको भी आएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2025 10:25 am IST,  Updated : Sep 03, 2025 10:25 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद हर किसी को हंसी आएगी। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हीरो बनने के चक्कर में दूल्हे ने अपना और दुल्हन का मजाक बना लिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SANIDHYASHWET

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते होंगे वरना लगभग हर कोई आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो कई तरह के वीडियो आप भी देखते ही होंगे। कई बार तो ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वारयल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपनी दुल्हन के साथ हीरो वाली एंट्री लेना चाहता है। इसी वजह से वो अपनी दुल्हन को गोद में उठाता है और फिर सीढ़ी चढ़ना शुरू करता है। कुछ दूर तक तो वो सही से चढ़ जाता है मगर अचानक दुल्हन का दुपट्टा उसके पैर के नीचे आ जाता है और उस कारण उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद क्या था, वो खुद भी गिरता है और दुल्हन को भी गिरा देता है। अब इस पल को वो कभी नहीं भूल पाएगा क्योंकि वीडियो जो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SanidhyaShwet नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बहुत हीरोगिरी चढ़ा था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इससे नहीं हो पाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वजन उम्मीद से ज्यादा निकला। तीसरे यूजर ने लिखा- मजा आ गया। चौथे यूजर ने लिखा- घर गृहस्थी का बोझ नहीं उठा पा रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये नई नौटंकी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूर हो जाओ मेरी नजरों से! कपल ने एक महीने का खर्च बताकर लोगों के उड़ा दिए होश, यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट

प्रेमिका का फोन बिजी आया तो बंदे ने पूरे गांव की काट दी बिजली, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।