1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काले आदमी से शादी कर रही थी दुल्हन, सहेली ने पूछा- क्यों कर रही हो ऐसा तो मिला बेहद ही लाजवाब जवाब

काले आदमी से शादी कर रही थी दुल्हन, सहेली ने पूछा- क्यों कर रही हो ऐसा तो मिला बेहद ही लाजवाब जवाब

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 18, 2025 09:14 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 09:15 pm IST

शादी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत दुल्हन की सहेली उससे यह पूछती है कि आखिर तुम काले आदमी से शादी क्यों कर रही हो? इस पर दुल्हन जो जवाब देती है उससे हर कोई संतुष्ट हो गया।

दुल्हन और उसकी सहेली- India TV Hindi
दुल्हन और उसकी सहेली Image Source : INSTAGRAM/@WAKEUPANDMAKEUP_SHRADHA

शादी से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में शादी से ही जुड़ा एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद सरकारी नौकरी की ताकत का अंदाजा आपको लग जाएगा। इतना ही नहीं, इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपके मन में भी एक बार सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने का ख्याल जरूर आ जाएगा, और तो और जिन लोगों की सरकारी नौकरी लग चुकी है और वे अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी इस वीडियो को देखने के बाद गजब का सुकून मिलेगा।

Related Stories

सहेली ने पूछा- कलुआ से क्यों कर रही हो शादी?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के लिए एक सजी-धजी दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में खड़ी है। दुल्हन के लिबास और लुक को देख यह कहा जा सकता है कि दुल्हन पश्चिम बंगाल की है। दुल्हन देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। उसे देख ये बात कोई भी नहीं कह सकता कि इस दुल्हन की शादी किसी काले आदमी से हो रही होगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के पास उसकी एक सहेली आती है और उससे पूछती है कि सुना है कि तुम शादी कर रही हो? इस पर दुल्हन बोलती है- पर वो तो कलुआ है। इस पर दुल्हन हंसते हुए बेहद ही खुशी से जवाब देती है और कहती है- काजू बादाम डालो तो हलुआ भी अच्छा लगता है और जब सरकारी नौकरी हो तो कलुआ भी अच्छा लगता है।

लोगों ने दुल्हन की बात पर जताई सहमति

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @wakeupandmakeup_shradha नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सरकारी नौकरी का सवाल है भइया।" वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, इस पर अब तक सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने वीडियो पर हंसने वाले इमोजी बनाकर भेजे हैं, वहीं कई लोगों ने दुल्हन के इस बात पर 100 फीसदी सहमति जताई है। जबकि कुछ लोगों ने इसे सरकारी नौकरी का जलवा बताया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'हैवी ड्राइवरों से भरा पड़ा है हमारा देश', तीन पहियों के साथ सड़क पर JCB दौड़ते दिखा ड्राइवर

किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।