1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: दोस्त नाचने से कर रहे थे मना, भाइयों का ज्ञान साइड में रख साली के कहने पर दूल्हे ने जमकर किया डांस

VIDEO: दोस्त नाचने से कर रहे थे मना, भाइयों का ज्ञान साइड में रख साली के कहने पर दूल्हे ने जमकर किया डांस

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 22, 2025 07:37 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 07:37 pm IST

भारतीय शादियों में जीजा-साली का रिश्ता बड़ा मजेदार होता है। हंसी-मज़ाक, थोड़ी तकरार और ढेर सारी मस्ती। शादी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शादी में डांस करते दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
शादी में डांस करते दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

शादियों का मौसम हो और डांस का तड़का न लगे, ये हो ही नहीं सकता। भारतीय शादियों में नाच-गाना, हंसी-ठिठोली और जीजा-साली की मजाक-मस्ती बिल्कुल रस्म की तरह होती है। हाल में शादी से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी साली के एक इशारे पर स्टेज पर डांस करने को तैयार हो जाता है। इधर, दूल्हे के दोस्त उसे नाचने से मना करते रहते हैं, लेकिन साली साहिबा की एक आवाज पर दूल्हे राजा का दिल पिघल जाता है और वे अपने दोस्तों और भाइयों के "ज्ञान" को साइड में रखकर नाचना शुरू कर देते हैं।

Related Stories

दूल्हे का डांस हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा सूट-बूट पहने अपनी दुल्हन के साथ खड़ा है। दुल्हन स्टेज पर थिरक रही होती है और दूल्हे से भी डांस करने को कहती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दूल्हे के दोस्त और भाई उसे डांस के लिए मना करते हैं। पहले तो दूल्हा उनकी हां में हां मिलाता है, लेकिन स्टेज पर जैसे ही साली साहिबा की एंट्री होती है, वैसे ही खेल पलट जाता है। साली दूल्हे से बड़े प्यार से कहती है कि जीजू डांस करिए ना। इस पर दूल्हा दोस्तों की बातों को भूल दुल्हन के साथ डांस करने लगता है। वीडियो में दूल्हे को कमर मटकाते हुए दुल्हन के साथ ताल से ताल मिलाकर नाचते देखा जा सकता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस शादी वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक पेज से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोग कमेंट कर मजे लेने से पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "साली का जादू ऐसा चला कि दूल्हा भूल गया भाइयों का ज्ञान!" दूसरा बोला, "बिहार की शादियों में ऐसा ही होता है, भाई!" तीसरे ने लिखा, "मैं भी ऐसा ही डांस करूंगा, साली को इम्प्रेस करना तो बनता है!" लेकिन इसी में कुछ लोग थोड़े गंभीर भी हो गए, जैसे एक यूजर ने लिखा, "शादी में इतना डांस? रिश्तेदार क्या सोचेंगे?" लेकिन भई, जब साली कहे और डीजे बजे, तो रिश्तेदारों की परवाह कौन करता है?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।