1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 22, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 12:42 pm IST

भारत में प्यार का मतलब सिर्फ फूल, चॉकलेट या मूवी डेट पर जाना ही नहीं है, बल्कि यहां प्यार का मतलब है बाइक पर लंबी राइड और बेफिक्रा अंदाज जो हर मुश्किल को आसान बना देता है। हाल में कुछ इसी अंदाज में एक बुजुर्ग कपल ने अपने प्यार को बयां किया।

बाइक राइड पर निकला कपल- India TV Hindi
बाइक राइड पर निकला कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं ना कि इश्क की ना कोई उम्र होती है और ना वह किसी बंधन में बंधता है। ना ये उम्र देखता है, ना जात-पात और ना ही बालों की सफेदी, बस एक बार जिस पर दिल आ गया समझो वही उसके लिए सब कुछ हो गया। सोशल मीडिया पर हर रोज ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जहां लोग अपने प्यार को नए मुकाम पर ले जाते दिखते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने हर उम्र के आशिकों को गूजबंप्स दे दिए।

रिटायर्ड कबीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल

ये वायरल वीडियो है एक बुजुर्ग 'कबीर सिंह' का, जिन्होंने अपनी पसंदीदा औरत और पसंदीदा बाइक के साथ ऐसा जलवा बिखेरा कि लोगों की आंखें चौंधिया गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग अंकल अपनी नई चमचमाती बुलेट बाइक पर अपनी अर्द्धांगिनी को बैठाए पूरे जोश में सड़क पर बाइक दौड़ा रहे हैं। वो भी फुल स्वैग में। वीडियो में दिख रहा है कि एक हाईवे पर बुजुर्ग कपल हवा से बातें करता बुलेट बाइक के सफर का मजा ले रहा है। जैसे ये कह रहे हों, "प्यार करने वालों को उम्र का क्या डर?"

अंकल का किलर स्वैग देख यंग कपल भी शरमा जाएं

चाचा जी का यह वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने कोई कसम खा ली हो कि आज बुलेट से ज्यादा लोगों के दिलों में बुलेट की आवाज गूंजेगी और चाची भी इतनी ठाठ से चिपक कर बैठी हुई हैं कि ये देख कोई भी यंग कपल शरमा जाए। अंकल का वीडियो बनाने वाले की भी दाद देनी पड़ेगी, जिसने इस वीडियो को बिल्कुल किसी फिल्म की तरह शूट किया है, जहां अंकल कबीर सिंह से कम नहीं लग रहे। बुजुर्ग दंपति का ये बिंदास अंदाज देखकर सड़क से गुजर रहे एक कार सवार ने उनका वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कबीर सिंह' फिल्म का 'बेखयाली' गाना बज रहा है।

करोड़ों लोगों ने देखा ये वीडियो

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_green_bonneville नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 30 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा, "अंकल जी तो असली कबीर सिंह हैं, बाइक और ब्यूटी दोनों संभाल ली।" दूसरे ने लिखा, "अब मैदान में पुराने खिलाड़ी भी उतर चुके हैं।" तीसरे ने लिखा, "ये जैक और रोज की जोड़ी है, जहां जैक कभी भी अपनी टाइटैनिक नहीं डूबने देगा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: जर्दा मिलाया, हिलाया और फांक लिया, शादी वाले दिन भी गुटखा खाते दिखी दुल्हन

इंजन ऑयल में ऑमलेट बनाते दिखा पाकिस्तानी? वायरल Video पर लोगों के अजीबोगरीब दावे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।