1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जर्दा मिलाया, हिलाया और फांक लिया, शादी वाले दिन भी गुटखा खाते दिखी दुल्हन

Video: जर्दा मिलाया, हिलाया और फांक लिया, शादी वाले दिन भी गुटखा खाते दिखी दुल्हन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 20, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 01:16 pm IST

शादी में गुटखा खाती दुल्हनों के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। हाल में एक बार फिर से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दुल्हन शादी के रस्मों के बीच बेझिझक गुटखा खाते दिख रही है।

गुटखा खाती दुल्हन- India TV Hindi
गुटखा खाती दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जहां कभी हंसी और मजाक-मस्ती के पल देखने को मिलते हैं तो कभी इमोशनल ड्रामा। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक पुड़ियाबाज दुल्हन अपनी शादी वाले दिन भी खुद को गुटखा खाने से रोक नहीं सकी और मौका मिलते ही गुटखा कचरने लगी। दुल्हन की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल खूब वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि कम से कम आज तो नहीं खाना चाहिए था।

शादी के दिन भी दुल्हन ने खाया गुटखा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी की रस्मों के बीच गुटखा निकालती है, उसे फाड़ती है और उसमें जर्दा मिलाती है। इसके बाद वह अपने गुटखे को अपने मुंह में डाल लेती है। फिर वह कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइल करने लगती है। दुल्हन की ये सारी हरकतें कैमरे में कैद हो रही होती हैं। शादी में गुटखा खाती दुल्हन का यह बिंदास अंदाज देख लोग हैरत में पड़ गए। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट कर अपने दोस्तों को टैग किया है और लिखा है, "हे भगवान, मेरे दोस्त को ऐसी ही बीवी देना।" वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "शादी-वादी तो होती रहेगी, पहले गुटखा जरूरी है।" दूसरे ने लिखा, "शादी वाले दिन तो छोड़ देती दीदी।"

गुटखा खाना सेहत के लिए हानिकारक है

भारत में गुटखा और तंबाकू खाने वाले लोगों की संख्या बड़ी तादाद में है। यह एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गुटखा खाने से मुंह का कैंसर, दांतों की समस्याएं और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ के मुंह में मौत से जूझ रहा था हिरण, तभी सीन में हुई Hippos की एन्ट्री फिर जो हुआ इस Video में देखें 

शादी पर दुल्हन का रवैया देख लोगों को दूल्हे पर आया तरस, बोले- लगता है अगला नंबर इसी का ह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।