1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कबूतर बनकर आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्वज! शादी की रस्मों के बीच हुई ऐसी घटना, देखकर हैरान रह गए लोग

कबूतर बनकर आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्वज! शादी की रस्मों के बीच हुई ऐसी घटना, देखकर हैरान रह गए लोग

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 15, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 04:01 pm IST

राजस्थान के जयपुर में शादी की रस्मों के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एक कबूतर आया और कुछ देर तक दुल्हन के सिर पर बैठा रहा। परिजनों का कहना है कि पूर्वज कबूतर के रूप में वर-वधु को आशीर्वाद देने आए थे।

दूल्हन के सिर पर आकर बैठा कबूतर।- India TV Hindi
दूल्हन के सिर पर आकर बैठा कबूतर। Image Source : INDIA TV

जयपुर में एक शादी समारोह के दौरान ऐसी अनोखी घटना हुई, जिसे देखकर इस समारोह में आया हर इंसान आश्चर्यचकित रह गया। दरअसल, जयपुर में विनायक शर्मा और सिद्धि शर्मा की शादी का आयोजन किया गया था। इस दौरान सिन्दूर की रस्म पूरी हुई और फिर नाते-रिश्तेदार नव दम्पति को आशीर्वाद देने जा रहे थे। तभी एक कबूतर दुल्हन के सिर पर आकर बैठ गया। इसे देखकर सभी हैरान रह गए। घटना के बाद से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आशीर्वाद की रस्म के बीच आया कबूतर

इंडिया टीवी की टीम ने जब इस तस्वीर की पड़ताल की तो पता चला ये आश्चर्यचकित करने वाली घटना 30 अप्रैल की है। दूल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए और फिर सुबह 5 बजे शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। सभी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी अचानक एक कबूतर उड़ता हुआ आया और दुल्हन सिद्धि के सिर पर बैठ गया। कबूतर को दुल्हन के सिर पर देखकर सब लोग हैरान रह गए। कबूतर बिना डरे कुछ देर तक दुल्हन के सिर पर बैठा रहा। दुल्हन भी शांत होकर मुस्कुराती रही।

पूर्वजों का आशीर्वाद मान रहे परिजन

घटना के बाद परिवारजनों के बीच ये वाक्या चर्चा का विषय बन गया। परिवार के लोगों का मानना है कि यह कोई आम घटना नहीं है। उनका कहना है कि ये शुभ शगुन है, पूर्वज नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने आए थे। उन्होंने दुल्हन के सिर पर बैठकर उसे आशीर्वाद दिया। परिवार की महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि यह कोई साधारण बात नहीं है। उनका मानना है कि उनके पूर्वज आशीर्वाद देने आए थे और किसी ईश्वरीय चमत्कार और कृपा से कम नहीं है।

लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरीके से की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे संयोग बता रहे हैं। इस पूरी घटना के पीछे सच्चाई चाहे जो हो, लेकिन ये शत प्रतिशत सच है कि इसने शादी समारोह में एक यादगार और ना भुलाए जाने वाला पल जोड़ दिया। जो दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा। वहीं परिवार के लोग इसे दूल्हा-दुल्हन के लिए दाम्पत्य और सांसारिक जीवन के अच्छा संकेत मान रहे हैं। (इनपुट- दिनेश कुमावत)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।