1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगफिरत की दुआ मांगने की उम्र में अपनी हसरतों को पूरा करते नजर आएं चचा जान, Video देख लोगों ने खूब लिए मजे

मगफिरत की दुआ मांगने की उम्र में अपनी हसरतों को पूरा करते नजर आएं चचा जान, Video देख लोगों ने खूब लिए मजे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2025 06:18 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 06:18 pm IST

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने चचा का मजाक उड़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है चचा की सरकारी नौकरी आखिरी अटेम्प्ट में लग गई!" दूसरे ने लिखा, "चचा ने तो चौथी ख्वाहिश भी पूरी कर ली।"

अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ चचा जान- India TV Hindi
अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ चचा जान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो एक चचा जान का है जो उम्र के उस पड़ाव में हैं, जहां लोग मगफिरत की दुआ मांगने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन ये चचा अपनी जवानी के सपनों को पूरा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, 80 साल की उम्र में चचा ने 30 साल की नई-नवेली "जवान दुल्हनिया" के साथ शादी रचा ली। वीडियो देख हर कोई हैरान है और बस यही सोच रहा है कि, "चचा, आपने ये क्या कर डाला।"

चचा की दूसरी जवानी या दुल्हन की "मजबूरी"?

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चचा जान दूल्हे की पोशाक में सजे-धजे स्टेज पर एक खूबसूरत सी दुल्हन के साथ बैठे हुए हैं, और उनके बगल में उनकी सजी-धजी दुल्हनिया शर्माते हुए नजर आ रही है। दुल्हन तो देखने में चचा जान की उम्र में उनकी बेटी से भी छोटी लग रही है। नई-नवेली दुल्हन पाकर चचा की खुशी तो ऐसी है कि मानो कोई लॉटरी जीत ली हो। वे अपनी दुल्हन के साथ बैठे-बैठे कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान चचा के चेहरे का नूर देखते बन रहा है। चचा खुशी से फूलकर कुप्पा हुए जा रहे हैं। जैसे वे कह रहे हों, "अभी तो मैं जवान हूं!"

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने लिए चटकारे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bihari.broo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स की बौछार भी कर दी। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जब लोगों का शादी से मन उठ रहा है, तब चचा अपनी लाइफ सेट कर रहे हैं।" एक और ने चुटकी लेते हुए कहा, "चचा, मगफिरत की दुआ बाद में मांग लेना, अभी तो जिंदगी रंगीन करो।" कुछ लोग तो चचा से इंस्पायर भी हो रहे हैं, लेकिन ज्यादातर सिंगल लड़के गुस्से में हैं, बोले, "हमारी तो शादी नहीं हो रही, और चचा 80 की उम्र में भी बाजी मार गए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

हफ्ते में बस 4 दिन काम और 3 दिन आराम, जानिए किन जगहों पर ऑफिस में लागू हुआ यह सिस्टम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।