1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 27, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 07:06 pm IST

गुजरात हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान कार्यवाही में भाग लेने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह शौचालय में बैठा हल्का होता नजर आ रहा है।

कोर्ट की सुनवाई के दौरान की स्क्रीन रिकॉर्डिंग- India TV Hindi
कोर्ट की सुनवाई के दौरान की स्क्रीन रिकॉर्डिंग Image Source : X/BENCH AND BAR

नेचर कॉल एक ऐसा कॉल है जिसका उत्तर देना इतना जरूरी है कि इसके बिना कोई काम हो ही नहीं सकता। इसी नेचर कॉल का जवाब देते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने की जो सबसे खास वजह थी, वह ये थी कि शख्स हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान टॉयलेट में बैठा हल्का हो रहा था और ये मंजर पूरे कोर्ट के सामने स्क्रीन पर देखा जा सकता था, जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान हुई ये घटना

यह वाकया 20 जून 2025 को गुजरात हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान हुआ। इस वीडियो को बेंच एंड बार ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। जहां देखा जा सकता है कि एक शख्स, जिसका स्क्रीन नेम 'समद बैटरी' था, वह कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई में शामिल होने के लिए अपने मोबाइल से जुड़ा। लेकिन वह किसी हॉल या रीडिंग रूम में बैठकर नहीं बल्कि शौचालय में टॉयलेट सीट पर बैठे जुड़ा था कोर्ट की सुनवाई में ऑनलाइन। वो भी ब्लूटूथ ईयरफोन लगाए।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में 'समद बैटरी' का क्लोजअप दिखता है, जिसमें वो बड़े ध्यान से सुन रहा है। फिर उसने फोन को थोड़ा दूर रखा, और लो जी, अब जो नजारा दिखा उसने लोगों को शर्माने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, इस वक्त वो भाई साहब टॉयलेट सीट पर विराजमान होकर हल्के हो रहे थे। इतना ही नहीं, कोर्ट की सुनवाई के दौरान वह हल्के होने के बाद वीडियो में आगे की नित्य क्रिया करते हुए भी दिखे। इसके बाद भाई साहब वॉशरूम से बाहर निकले और फिर थोड़ी देर बाद किसी कमरे में वापस घुस गए। वीडियो में ये सब कुछ देखकर लोगों के हंसी के फव्वारे छूट गए।

क्या था मामला?

अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, ये शख्स एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता था और एक FIR को रद्द करने की मांग के लिए कोर्ट में पेश हुआ था। दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण समझौता होने के बाद कोर्ट ने FIR को रद्द कर दिया। लेकिन इस पूरे ड्रामे में कोर्ट का फैसला तो कुछ नहीं, लेकिन असली चर्चा इस 'वॉशरूम सुनवाई' की हो रही है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रया

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों के कमेंट्स का तांता लग गया। जहां लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली और ज्यादातर मजाकिया व आलोचनात्मक रहीं। 

लोगों के रिएक्शन
Image Source : SOCIAL MEDIAलोगों के रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
Image Source : SOCIAL MEDIAवीडियो पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
Image Source : SOCIAL MEDIAवीडियो पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
Image Source : SOCIAL MEDIAवीडियो पर लोगों के रिएक्शन

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

'क्या हुआ जॉर्जिया मेलोनी को?' NATO Summit के दौरान कैमरे में कैद हुए इटली पीएम के अटपटे एक्प्रेशन

VIDEO: शादी में केक खाने से दुल्हन ने किया मना तो गुस्से में तमतमाया दूल्हा, लात मारकर स्टेज से उतरा नीचे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।