1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: शादी में केक खाने से दुल्हन ने किया मना तो गुस्से में तमतमाया दूल्हा, लात मारकर स्टेज से उतरा नीचे

VIDEO: शादी में केक खाने से दुल्हन ने किया मना तो गुस्से में तमतमाया दूल्हा, लात मारकर स्टेज से उतरा नीचे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 27, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 03:06 pm IST

रिश्तों में समझ और सहमति का होना कितना जरूरी है, आपको यह वीडियो देखकर खुद समझ आ जाएगा। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi
शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी का माहौल, रंग-बिरंगी लाइट्स, मेहमानों के हंसी-ठहाके और केक काटने की रस्म, हर चीज परफेक्ट लग रही थी। लेकिन एक वायरल वीडियो ने इस खुशी के माहौल में ऐसा तड़का लगाया कि सोशल मीडिया पर हंसी और बहस का आलम छा गया। इस वीडियो में दुल्हन ने जब केक खाने से मना किया, तो दूल्हा इतना भड़क गया कि उसने केक को लात मारकर स्टेज से नीचे उतर गया। जी हां, ये देसी ड्रामा अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

दुल्हन ने केक खाने से किया इनकार तो नाराज हुआ दूल्हा

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी का एक शानदार मंच देखा जा सकता है। जहां दुल्हन और दूल्हा केक काटने की रस्म अदा कर रहे हैं। दुल्हन, अपनी शाही साड़ी में सजी-संवरी, बड़े प्यार से दूल्हे को केक खिलाती है। कैमरे की तरफ पोज़ देते हुए वो पूरी रस्म को परफेक्ट अंदाज़ में निभाती है। लेकिन जैसे ही दूल्हे की बारी आती है, माहौल में ट्विस्ट आ जाता है। दूल्हा केक का टुकड़ा लेकर दुल्हन की तरफ बढ़ता है, लेकिन दुल्हन अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लेती है और फिर शाही कुर्सी पर जाकर बैठ जाती है। ये छोटी सी हरकत दूल्हे को बिल्कुल रास नहीं आती। गुस्से से तमतमाए दूल्हे ने पहले तो हाथ में पकड़ा केक दुल्हन की तरफ फेंक दिया, और फिर टेबल पर लात मारकर केक को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद वो स्टेज से नीचे उतर जाता है, और वहां मौजूद मेहमानों के बीच सन्नाटा छा जाता है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 5300 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शादी गई भाड़ में, आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं।" दूसरे ने लिखा, "भाई का ईगो शादी से भी बड़ा था।" तीसरे ने लिखा, "अगर दुल्हन को केक खाना पसंद नहीं, तो जबरदस्ती क्यों? दूल्हे को थोड़ा सब्र रखना चाहिए था।" चौथे ने लिखा, "शादी का एक दिन तो खुशी से मना लेते, गुस्सा करने की क्या जल्दी थी?" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट किया और दूल्हे के गुस्से को “बचकाना” बताया और कहा कि शादी जैसे खास मौके पर इतना गुस्सा दिखाना ठीक नहीं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पुराने केयरटेकर से मिलकर खुश हुआ चिम्पैंजी, देखते ही लगा लिया गले, वायरल Video देख बन गया लोगों का दिन

विदेशियों की पसंद Only Vimal, गुच्ची, प्राडा जैसे ब्रांड को ठेंगा दिखा विमल का झोला लटकाए घूमती दिखीं ये गोरी मेम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।