1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशियों की पसंद Only Vimal, गुच्ची, प्राडा जैसे ब्रांड को ठेंगा दिखा विमल का झोला लटकाए घूमती दिखीं ये गोरी मेम

विदेशियों की पसंद Only Vimal, गुच्ची, प्राडा जैसे ब्रांड को ठेंगा दिखा विमल का झोला लटकाए घूमती दिखीं ये गोरी मेम

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 27, 2025 11:41 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 11:42 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दो विदेशी महिलाएं विमल का झोला लिए सड़कों पर बिंदास अंदाज में घूमते दिख रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर ऐसा कॉन्फिडेंस देखने को मिला मानो वे पेरिस फैशन वीक में डिजाइनर लुक फ्लॉन्ट कर रही हों।

विदेशी महिलाओं के हाथों में विमल का झोला देख दंग रह गए लोग- India TV Hindi
विदेशी महिलाओं के हाथों में विमल का झोला देख दंग रह गए लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में विमल का क्रेज तो आप जानते ही हैं। विमल के आने से हर किसी की जुबां केसरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर भी विमल का क्रेज आए दिन देखने को मिलता रहता है। कोई विमल मिलाकर शिकंजी बनाते हुए वीडियो डालता है तो कोई विमल से बनी चाय का वीडियो पोस्ट करता है। लेकिन विमल का फैनबेस सिर्फ भारत तक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहुंच गया है। जी हां! अब विदेशियों में भी विमल के लिए दीवानापन देखने को मिल रहा है। हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जहां दो विदेशी युवतियां विमल का झोला टांगे सड़कों पर घूमते दिखाई दीं।

हाई-फाई ब्रांड्स को ठेंगा दिखा विमल का झोला लिए दिखीं विदेशी युवतियां

जहां लोगों को हैंडबैग के तौर पर गुच्ची, प्राडा, लुई वितां जैसे ब्रांड लुभाते हैं, वहीं इन विदेशी युवतियों को विमल का देसी झोला अपना दीवाना बना रखा है। विमल का देसी झोला अब हाई-फाई ब्रांड्स को भी ठेंगा दिखा चुका है। इन विदेशी युवतियों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां इनके हाथों में विमल का देसी झोली देख लोग हैरान होने के साथ-साथ खुश भी नजर आएं। लोगों ने इन्हें अपने देसी रंग में रंगा देख उन पर खूब प्यार लुटाया। इन विदेशी युवतियों ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल @namasterosy and jamocu से शेयर किया है। जिसे करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों ने इसे लाइक किया है।

विमल का झोला लिए सड़कों पर घूमती दिखीं विदेशी महिलाएं

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिलाएं बड़े गर्व से विमल के चमकीले पीले झोले को हैंडबैग की तरह टांगे चल रही हैं। इस देसी झोले के साथ भी वे इस तरह से फ्लेक्स कर रही हैं जैसे उन्होंने दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग टांग रखा हो। इस झोले को दोनों युवतियां टोट बैग की तरह पकड़े सड़क पर कैटवॉक कर रही हैं। उनके चेहरे पर दिख रहा कॉन्फिडेंस देख ऐसा लग रहा मानो वे पेरिस फैशन वीक में रैंप पर उतरी हों। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो के टाइटल में लिखा है, "No Gucci, No Prada, No LV, Only Vimal."

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया। वीडियो का कमेंट बॉक्स लोगों के कमेंट्स से भर चुका है, जहां तमाम लोगों ने इस वीडियो पर एक से एक मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गुच्ची, प्राडा को भूल जाओ, अब विमल का झोला ही है असली ग्लोबल फैशन।" दूसरे ने लिखा, "विदेशी स्टाइल में, असली देसी स्वैग।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

80 साल की बुजुर्ग अम्मा ने चलाया ट्रैक्टर, Video में दिखा दादी का दम

मालिक पर न्योछावर गाय की ममता, शख्स की जान खतरे में देख बचाने दौड़ पड़ीं गौ माता, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।