1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत घूमने आई विदेशी लड़की की बदल गई जिंदगी, एक्सपीरियंस शेयर करते हुए जो कहा सुनकर आप भी हो जाएंगे चौड़े

भारत घूमने आई विदेशी लड़की की बदल गई जिंदगी, एक्सपीरियंस शेयर करते हुए जो कहा सुनकर आप भी हो जाएंगे चौड़े

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 19, 2025 11:26 am IST,  Updated : Apr 19, 2025 11:26 am IST

भारत घूमने एक विदेशी लड़की ने अपना जो अनुभव लोगों को बताया वह सुनकर हर एक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर भारत यात्रा के कई वीडियो शेयर किए और बताया कि भारत आना उसकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था।

एस्ट्रिड एस्मेराल्डा- India TV Hindi
एस्ट्रिड एस्मेराल्डा Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत एक ऐसा देश है, जो दुनिया भर के लोगों को अपनी संस्कृति और विरासत से अपनी ओर खिंच लेता है। जो यहां घूमने आता है वो यहीं बस जाना चाहता है। ऐसे तमाम विदेशी नागरिक फिलहाल भारत में हैं, जो कभी भारत घूमने आए थे लेकिन उन्हें यह देश और यहां के लोग इतने पसंद आएं कि वे यहीं के होकर रह गए। ऐसी ही एक विदेशी पर्यटक जो भारत घूमने आई लेकिन उसे भारत इतना पसंद आ गया कि वह 10 महीने से भारत में ही रह रही है। इस विदेशी लड़की ने भारत को लेकर अपना जो अनुभव लोगों के साथ शेयर किया वह सुनकर हर भारतीय को भारतवासी होने पर गर्व होगा। 

विदेशी लड़की भारत आई घूमने

इस विदेशी पर्यटक का नाम एस्ट्रिड एस्मेराल्डा है और डेनमार्क की रहने वाली है। भारत में उसे रहते हुए 10 महीने हो चुके हैं। इस दौरान की भारत में उन्होंने जो कुछ भी अनुभव किया, उसे एक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लड़की ने बताया कि कोपेनहेगन में अपना जीवन छोड़कर भारत आने का प्लान उसने अचानक से बनाया था और यह प्लान उसके जीवन का सबसे बेस्ट प्लान था। एस्मेराल्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज़ के जरिए अपनी भारत यात्रा के बारे में बताया है। ऋषिकेश से लेकर गोवा और मुंबई तक, पूरे भारत भर में भ्रमण करने के बाद उन्होंने अपने अनुभवों को वीडियो के जरिए दिखाया है।

लड़की को भारत से हो गया प्रेम

एस्मेराल्डा ने अपने एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने कोपेनहेगन इसलिए छोड़ा क्योंकि वह शहर उन्हें बोर करने लगा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "मेरे 10वें महीने में - और यह मेरे जीवन में अब तक लिए गए सबसे अच्छे निर्णयों में से एक है!!! मुझे बदलाव की ज़रूरत थी। ऐसा लगा जैसे कोपेनहेगन में मेरे लिए कुछ नहीं बचा था। मुझे अपनी नौकरी, अपना अपार्टमेंट, अपने दोस्त बहुत पसंद थे, उनकी याद भी आती है। लेकिन मैं उस शहर से बहुत ऊब गई थी। यहाँ केवल गर्मियों में ही मज़ा आता है। बाकी समय, हम सभी बस गर्मियों का इंतज़ार कर रहे होते हैं, और यह एक ऐसी जगह लगती है जहाँ नींद नहीं आती। अब भारत में, खुद को ज़्यादा ज़िंदा महसूस करती हूँ!!! भारत ने मेरी आँखें खोल दी हैं। सबसे पहले, मुझे एक ऐसे देश से प्यार हो गया है जो इतना विविधतापूर्ण और सुंदर है। मुझे यहाँ की संस्कृति, लोगों और प्रकृति से प्यार हो गया है।"

'यहां आकर मेरी जिंदगी बदल गई'

"भारत ने मुझे खुद के नए पहलू दिखाए हैं, मेरे सपनों को जगाया है और मुझे मेरी यात्रा में भरोसा दिया है। इसने मुझे कर्म के वास्तविक प्रभावों को भी दिखाया है। मैं भारत के हर चीज के लिए आभारी हूं। सबसे ज्यादा, विदेश में यात्रा करने, रहने और दुनिया को एक्सप्लोर करने का सौभाग्य जो मुझे मिला है। मैं यहां एक और महीना रहूंगी, फिर अपनी गर्मियों की छुट्टियां यूरोप में घूमकर बिताऊंगी और मानसून के बाद फिर से वापस आऊंगी। अगर आप भारत की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो जरूर जाएं। यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है। अपनी पहली यात्रा पर जाने से पहले, मैं वाकई डरी हुई थी क्योंकि बहुत से लोग आपको चेतावनी देते हैं कि एक महिला के तौर पर वहां न जाएं। इस बारे में मेरी राय अलग है और मैं अपनी प्रोफाइल पर सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा करती हूं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

ऐसी कौन सी औरत है जिसे ये हमेशा पता होता है कि उसका पति कहां है? इस वायरल पहेली का जवाब देना सबके बस की बात नहीं

घर पर बैठे बोर हो रहा था शख्स, डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगा दी लड़की की फोटो, आशिकों की लग गई लाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।