1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन की फोटो खींचते फोटोग्राफर से जल बैठा दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

दुल्हन की फोटो खींचते फोटोग्राफर से जल बैठा दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 18, 2025 07:08 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 09:00 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद किसी की हंसी नहीं रुकेगी। दूल्हे की हरकत देख दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

Wedding, bizarre, trending news- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

अब चाहे कोई औरत हो या फिर आदमी, जलन तो हर किसी को होती ही है। उसमें भी अगर कोई किसी के पार्टनर के ज्यादा करीब आने की कोशिश करे तो जलन होना स्वाभाविक है। अब जो लोग यह कहते हैं कि लड़के नहीं जलते हैं, आदमी को जलन नहीं होती है, उन लोगों के लिए ही तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद हर किसी को पता चल जाएगा कि जलन होना बहुत ही नॉर्मल सी चीज है और आदमी को भी जलन होती है। आइए फिर आपको बताते हैं वीडियो में ऐसा क्या है। वीडियो को देखने के बाद हंसी को तो आप नहीं ही रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी का है। वीडियो में नजर आता है कि फोटोग्राफर स्टेज पर खड़े होकर दुलहन की फोटो खींच रहा है और दूल्हा एक तरफ खड़े होकर यह सब देख रहा है। तभी नजर आता है कि फोटोग्राफर दुल्हन के पास आकर उसका चिन ऊपर करके फोटो क्लिक करता है। अब यह देख दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और फोटोग्राफर की पीठ पर मारते हुए बोलता है कि वहां से भी तो फोटो खींच सकता है। अब दूल्हे की जलन देख दुल्हन अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाती है और लोट-पोट हो जाती है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rosie__here नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जलनखोर पति।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मछली खा रहा था मगरमच्छ और तभी जैगुआर ने उसे बना लिया अपना शिकार, Video कर देगा हैरान

छत पर खड़ी लड़की क्या कर रही थी कि लड़कों ने बना लिया Video, हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।