इस दुनिया जब कभी लोगों को कुछ अनोखा या फिर अतरंगी नजर आता है, वो उसे तुरंत ही अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद जब दूसरे लोगों की नजर पड़ती है और उन्हें भी अनोखा लगता है तो धीरे-धीरे वो वीडियो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे न जानें कितने ही वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा शायद नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर जो अभी-अभी बना है, उसके पहले मंजिल पर एक हैंडपंप लगा हुआ है। अब जितने लोग गांव में रहे हैं या फिर हैंडपंप के बारे में अच्छे से जानते हैं, वो बोलेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। पाइप ज्यादा लगा लो तो हो जाएगा मगर इसमें वायरल होने का कारण कुछ और है। घर की पहली मंजिल पर जो हैंडपंप लगा हुआ है, वो एक सरकारी नल है। शख्स ने सरकारी नल को ही अपने घर में ले लिया और अब उससे मजे से पानी पीएगा। ये वीडियो कब का है इसकी जानकारी तो नहीं मगर इसे बिहार का बताया जा रहा है। वहीं कमेंट में कई सारे लोगों ने इसे झारखंड का बताया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर desi.opinions नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के सबसे ऊपर 'बिहार दिन प्रतिदिन' लिखा हुआ है। वहीं कमेंट में एक यूजर ने लिखा- ये बिहार का नहीं झारखंड का है। एक और यूजर ने इसे झारखंड का बताया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने फनी कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सरकारी नहीं अपना है। दूसरे यूजर ने लिखा- सरकारी माल नहीं प्राइवेट माल। तीसरे यूजर ने लिखा- सरकारी का प्राइवेट कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मगर ये हैंडपंप तो सरकारी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे नमूने कौन सी दुनिया से आते हैं! बंदे की हरकत देखकर तो बंदर भी भाग गए, देखें Video
भारतीय नारी कुछ भी बर्बाद नहीं होने देती, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए