1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे नमूने कौन सी दुनिया से आते हैं! बंदे की हरकत देखकर तो बंदर भी भाग गए, देखें Video

ऐसे नमूने कौन सी दुनिया से आते हैं! बंदे की हरकत देखकर तो बंदर भी भाग गए, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 15, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 01:04 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा ऐसी हरकत कर रहा है कि उसे देख आप हंसने लगेंगे और कहेंगे कि इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया अतरंगी वीडियो और फोटो की एक दुनिया है। आमतौर पर जो चीजें बहुत कम दिखती हैं या फिर नहीं दिखती हैं, उसे ही लोग रिकॉर्ड करके या फिर क्लिक करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और ऐसी चीजें वायरल भी खूब होती हैं। आपने भी अपनी टाइमलाइन पर ऐसे न जानें कितने ही वीडियो और फोटो को वायरल होते हुए देखा होगा और उसे देख आपने भी मजे लिए होंगे। एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो और फोटो आपको सोशल मीडिया पर बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो है तो बहुत ही छोटा मगर उतना ही अनोखा भी है। वीडिय में नजर आता है कि एक जगह सड़क के किनारे कुछ केले रखे हुए हैं और एक बंदा उसी केले के पास है। वो भी बंदर की तरफ केले को कवर किया हुआ है और उसके सामने बंदर नजर आ रहा है। वो बंदर केला उठाना चाहता है मगर उस बंदे की अतरंगी और अजीब हरकत देखकर वो भी डर जाता है। आमतौर पर बंदर को देख इंसान दूर हो जाता है मगर यहां उस आदमी की अजीब हरकत देख वो बंदर डरकर भाग जाता है और उसके साथ वहां मौजूद दूसरा बंदर भी भाग जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @naziya3030 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे नमूने कौन सी दुनिया से आते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कहां से आते हैं ये सब लोग यार। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा नमूना पकड़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- मंगल ग्रह से। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय नारी कुछ भी बर्बाद नहीं होने देती, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

लड़की को चाहिए था अनोखा Username तो सोशल मीडिया पर पूछ लिया, फिर लोगों ने लिए जमकर मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।