1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की को चाहिए था अनोखा Username तो सोशल मीडिया पर पूछ लिया, फिर लोगों ने लिए जमकर मजे

लड़की को चाहिए था अनोखा Username तो सोशल मीडिया पर पूछ लिया, फिर लोगों ने लिए जमकर मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 15, 2025 11:37 am IST,  Updated : Jul 15, 2025 11:37 am IST

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे और यह भी समझ जाएंगे कि सोशल मीडिया की जनता से तो कभी कुछ पूछना ही नहीं चाहिए।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर ही देता है। हर दिन ऐसे कई पोस्ट सामने आते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हंसी को रोक नहीं पाते हैं। अगर किसी इंसान का हंसने का मूड नहीं हो तो भी वो हंसने को मजबूर हो जाता है क्योंकि सोशल मीडिया की गलियों में ऐसे एक से बढ़कर एक पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। आप अगर रोज कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आप तो यह सब जानते ही होंगे। अभी भी एक मजेदार पोस्ट देखने को मिला। उसमें एक फोटो है जो आपको भी हंसा देगी। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हुई मजेदार फोटो

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आता है कि एक लड़की ने अपनी एक मिरर फोटो पोस्ट की और ऊपर लिखा है, 'मुझे एक अनोखा यूजरनेम का सुझाव दीजिए, मेरा नाम माही है।' इसी के नीचे एक कमेंट भी नजर आता है। वहां शख्स ने उसे 'महिषासुर' यूजरनेम का सुझाव दिया है। अब जिसने भी यह देखा, उसने स्क्रीनशॉट ले लिया और अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने और मजे लेने शुरु कर दिए मगर उससे पहले आप पोस्ट को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Riocasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद लोगों ने और मजे लेने शुरू कर दिए और एक से बढ़कर एक यूजरनेम का सुझाव दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए यूजरनेम के तौर पर लिखा- हम कहू के माही वाही नाहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- शूर्पणखा कैसा रहेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- माही मार रहा है 07। एक अन्य यूजर ने लिखा- महिषासुरमर्दिनी। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डोगेश भाई के सामने छपरी बाजी नहीं! स्टंट करते लड़के का Video हो रहा है खूब वायरल

इन रीलबाजों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, शिवलिंग के सामने लड़की ने बनाई रील जो हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।