1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोगेश भाई के सामने छपरी बाजी नहीं! स्टंट करते लड़के का Video हो रहा है खूब वायरल

डोगेश भाई के सामने छपरी बाजी नहीं! स्टंट करते लड़के का Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 15, 2025 11:17 am IST,  Updated : Jul 15, 2025 11:25 am IST

एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। लोग हर रोज कुछ न कुछ वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं और वहीं कई बार लोगों को कुछ ऐसा दिख जाता है जो यूनिक होता है तो उसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको क्या ही बताना। आप तो यह जानते ही होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कैसे वीडियो वायरल होते हैं। हर दिन आपको सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल होते हुए मिल ही जाएंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कहीं नदी के किनारे फ्लिप मारते हुए अपना वीडियो बनवा रहा था। वहां कुछ लोग सीढ़ियों पर बैठे हुए नजर आते हैं और वहीं पर दो कुत्ते भी हैं। लाल रंग की शर्ट पहने हुए शख्स वहां पर फ्लिप मारता है और कुत्ते के पास लैंड करता है। कुत्तों को उसकी यह हरकत पसंद नहीं आती है और वो तुरंत उसे काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कुत्तों से बचकर वो लड़का भागता हुआ नजर आ जाता है और वीडियो वहीं रुक जाती है। स्क्रीन पर मजाकिया तौर पर लिखा आता है, 'इतना अच्छा स्टंट किया, इनाम तो लेते जा।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DrYashTiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डोगेश भाई के सामने छपरी बाजी नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यार इसके आगे का वीडियो कहां है, काटते हुए देखना था। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेस भाई पैनिक हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई के लिए रिस्पेक्ट है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन रीलबाजों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, शिवलिंग के सामने लड़की ने बनाई रील जो हो गया वायरल

गेट बंद कर रहा था शख्स और तभी हो गया एक हादसा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।