1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन रीलबाजों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, शिवलिंग के सामने लड़की ने बनाई रील जो हो गया वायरल

इन रीलबाजों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, शिवलिंग के सामने लड़की ने बनाई रील जो हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 15, 2025 10:06 am IST,  Updated : Jul 15, 2025 10:06 am IST

कुछ लोगों ने रील बनाने में हद ही कर दी है। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो एक लड़की का है। वो मंदिर में भगवान के सामने रील बनाती हुई नजर आ रही है।

Shivling, reel, viral video- India TV Hindi
लड़की ने शिवलिंग के सामने बनाई रील Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया पर मौजूद आधी जनता के सिर पर रील का बुखार चढ़ा हुआ है और ये बुखार इस कदर चढ़ गया है कि उन्हें हर जगह बस कंटेंट और रील ही नजर आता है। कुछ लोग पब्लिक प्लेस पर जाकर रील्स बना रहे हैं तो कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए रील्स बनाते हैं। कई सारे लोग पहाड़ों में जाकर खतरनाक जगहों पर खड़े होकर रील्स बनाते हैं तो अब कुछ लोग मंदिर में भी जाकर रील बनाने लगे हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी गुस्सा आ जाएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि आजकल लोग पुराने गाने 'तड़पाओगे, तड़पा लो' गाने खूब रील्स बना रहे हैं। इस गाने पर कई तरह के रील्स आप देख चुके होंगे मगर अब यह रील की बीमारी मंदिर के अंदर तक पहुंच गई है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की शिवलिंग के सामने खड़ी है और वो इस गाने पर लिप्सिंग और एक्ट करते हुए रील बनवा रही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_kumbhkaran नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'जूता कहां है मेरा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करेत हुए लिखा इन लोगों को मंदिर में कोई लतिया क्यों नहीं देता। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ही बकवास है। तीसरे यूजर ने लिखा- रील एक बीमारी है। चौथे यूजर ने लिखा- पुजारी को एक डंडा रखना चाहिए, जो ऐसी हरकत करे उसे 4 डंडे मारकर भगा देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- काला नाग छोड़ दो प्रभु इसके ऊपर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गेट बंद कर रहा था शख्स और तभी हो गया एक हादसा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

लड़की से ऐसी क्या गलती हो गई कि Video हुआ वायरल, लोग भी कमेंट करके ले रहे हैं मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।