सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है कि लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। कभी कोई जुगाड़ का वीडियो तहलका मचाता है, तो कभी कोई स्टंटबाज अपनी करतबों से सबको हैरान कर देता है। लेकिन इस बार जो वीडियो देखने को मिला, उसे देखकर तो लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दरअसल, इस वीडियो में एक स्कूटी को बिल्डिंग से नीचे लटकते हुए देखा जा रहा है, जिसे देखने के बाद लोग ये बोल रहे हैं कि "ये काम तो किसी पापा की परी का ही लग रहा है।"
बिल्डिंग से नीचे लटकती स्कूटी
इस वायरल वीडियो में एक स्कूटी बिल्डिंग की बालकनी से नीचे तारों पर फंसी लटकी दिखाई दी। अब ये स्कूटी वहां कैसे पहुंची, ये तो शायद कोई जासूस ही बता पाएगा। लेकिन एक बात पक्की है, इस कारनामे ने लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया। कोई कह रहा है कि ये किसी "पापा की परी" का कमाल है, तो कोई इसे जानबूझ कर किया गया काम बता रहा है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों के कमेंट्स की बौछार होने लगी। जहां वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पापा की परी ने तो स्कूटी को स्पाइडरमैन बना दिया।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "लगता है दीदी ने पार्किंग के लिए नई टेक्नोलॉजी ईजाद कर दी है।" कोई बोला, "ये स्कूटी तो उड़ने की तैयारी में थी।" कुछ लोग तो इस कारनामे को देख इसके इतने कायल हो गए कि कहने लगे, "इसे तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में स्टंट कोरियोग्राफर बना देना चाहिए।"
लोगों ने बताया पापा की परी का कमाल
"पापा की परी" टैग तो सोशल मीडिया पर उन लड़कियों के लिए मशहूर है जो स्कूटी या बाइक चलाते वक्त कुछ ऐसा कर जाती हैं जिसे देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। चाहे वो सड़क पर लहराती स्कूटी हो या फिर किसी राह चलते व्यक्ति को उड़ाना हो या फिर पैर से ब्रेक मारना हो, हर बार ये "परियां" कुछ न कुछ तूफानी कर ही देती हैं। लेकिन इस बार की बात अलग है। जहां उनमें से ही एक ने इस स्कूटी को बिल्डिंग से लटकाने का काम कर दिखाया है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई लाख लोगों ने देखा और 3800 लोगों ने लाइक किया है।
कैसे वहां पहुंची स्कूटी, वीडियो देख लोग हैरान
हालांकि वीडियो में साफ नहीं है कि ये स्कूटी बिल्डिंग से क्यों और कैसे लटक रही है, लेकिन कुछ लोग इसे मजाक में "पापा की परी" का नया कारनामा बता रहे हैं। शायद किसी ने स्कूटी को क्रेन से ऊपर चढ़ाने की कोशिश की हो, या फिर कोई फिल्मी सीन शूट हो रहा हो। लेकिन जो भी हो, इसने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा। कुछ यूजर्स ने तो ये भी सुझाव दे डाला कि अब स्कूटी वालों को हेलमेट के साथ-साथ पैराशूट भी देना चाहिए, ताकि ऐसे स्टंट्स में सेफ्टी बनी रहे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा
VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स