1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा

Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 08, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 05:52 pm IST

एक मगरमच्छ जिसका शरीर अजीबोगरीब तरीके से टेढ़ा-मेढ़ा हो गया है। इस मगरमच्छ को चलने-फिरने में थोड़ी तकलीफ भी हो रही है। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

इस मगरमच्छ का वीडियो हो रहा वायरल- India TV Hindi
इस मगरमच्छ का वीडियो हो रहा वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा यह मगरमच्छ अन्य मगरमच्छों से कहीं अलग दिख रहा है। इस मगरमच्छ की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी-मेढ़ी है और वह चलने में असमर्थ लग रहा है। मगरमच्छ के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर ‘नेचर इज अमेजिंग’ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि यह मगरमच्छ मेटाबोलिक बोन डिजीज से पीड़ित है, जिसे इंसानों में ऑस्टियोपोरोसिस के नाम से जाना जाता है। यह बीमारी कैल्शियम की कमी के कारण होती है और जानवरों की हड्डियों को कमजोर कर देती है।

टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों के साथ रेंगते दिखा मगरमच्छ

वायरल हो रहे इस वीडियो में मगरमच्छ की रीढ़ और पूंछ की हड्डियां टेढ़ी-मेढ़ी दिखाई दे रही हैं। मगरमच्छ चलने में भारी मुश्किलों का सामना कर रहा है और जैसे-तैसे धीमे-धीमे रेंगते हुए आगे बढ़ रहा है। कई बार उसका संतुलन खराब हो जाता है और वह गिर पड़ता है। मगरमच्छ के इस वीडियो को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 4600 लोगों ने लाइक किया है।

मगरमच्छ का वीडियो देख लोग हैरान

मगरमच्छ के वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और मगरमच्छ की हालत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह देखकर बहुत दुख हुआ। हमें जंगली जानवरों की बेहतर देखभाल करनी चाहिए।” एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, “प्रकृति हमें संतुलन का महत्व सिखाती है। हमें जानवरों के पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।” कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या इस मगरमच्छ का इलाज संभव है और क्या पशु चिकित्सक इसकी मदद कर सकते हैं। कुछ ने यह भी पूछा कि यह बीमारी जानवरों में कैसे होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AC को भी फेल कर देगा ये कूलर, ईंट और सीमेंट से बना जुगाड़ देख आप भी ठोकेंगे ताली

'हां, पहले ये कर लो, तभी खाऊंगा', इधर चल रही थी दोस्तों की मस्ती, उधर शेर बगल में आकर हो गया खड़ा, फिर जो हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।