1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हां, पहले ये कर लो, तभी खाऊंगा', इधर चल रही थी दोस्तों की मस्ती, उधर शेर बगल में आकर हो गया खड़ा, फिर जो हुआ...

'हां, पहले ये कर लो, तभी खाऊंगा', इधर चल रही थी दोस्तों की मस्ती, उधर शेर बगल में आकर हो गया खड़ा, फिर जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 07, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 11:32 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जंगल में गाड़ी रोककर तीन दोस्त मस्ती कर रहे थे तभी एक शेर आया और आकर उनके बगल में खड़ा हो गया।

शेर के आने से दोस्तों के बीच मची दहशत- India TV Hindi
शेर के आने से दोस्तों के बीच मची दहशत Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल की सैर का मतलब है रोमांच और खतरे को करीब से महसूस करना, लेकिन तब क्या होगा जब आप जंगल के बीचोबीच खड़े हों और आपके बगल में एक शेर आकर खड़ा हो जाए? जाहिर सी बात है आपके प्राण सूख जाएंगे। कुछ ऐसे ही रोमांच को जंगल की सैर पर गए कुछ दोस्तों ने महसूस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बगल में आ कर खड़ा हो गया शेर

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में सैर-सपाटे पर निकले कुछ दोस्त जंगल के किसी कोने में अपनी गाड़ी को रोककर मस्ती में लगे हुए थे। हंसी-ठिठोली के साथ वे गाड़ी के बाहर निकल कर अपनी फोटोग्राफी का जलवा दिखा रहे थे। उनमें से एक दोस्त गाड़ी के बोनट पर बैठकर फोटोज़ क्लिक कर रहा था। तभी अचानक से एक शेर दबे पांव वहां आया और गाड़ी के बगल में आकर खड़ा हो गया। थोड़ी देर की मस्ती के बाद जैसे ही बोनट पर बैठे शख्स की नजर उस शेर पर पड़ती है, वैसे ही उसके प्राण सूख जाते हैं और उसे ऐसा सदमा लगता है कि उसका शरीर बैठे-बैठे एक ही जगह अकड़ जाता है। उधर, गाड़ी में बैठे दोस्तों की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है।

वीडियो को मिले डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

वीडियो में शेर काफी देर तक उस शख्स के बगल में आकर खड़ा था, लेकिन उनका ध्यान तब तक शेर पर नहीं गया था और वे अपनी मस्ती में डूबे हुए थे। उन्हें देख शेर भी यहीं सोच रहा होगा कि, "हां, पहले तुम लोग ये सब कर आखिर ये सब आज आखिरी बार करोगे, जब तुम लोगों का हो जाएगा तभी मैं तुम्हें खाऊंगा।" इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट कर पूछा कि क्या वे लोग अभी जिंदा हैं या फिर निपट गए। वहीं, कई अन्य लोगों ने शेरों के कुछ और वीडियो शेयर कर जंगल की रोमांचक दुनिया को दिखाने का काम किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: केन वाली ग्रीन टी पी रही थी लड़की, आखिरी घूंट के बाद अंदर झांककर देखा तो पड़ा मिला एक चूहा

'शर्म करो, कैसे मां-बाप हो!', Reel के लिए पैरेंट्स ने बच्ची की जान डाली खतरे में, डैम की रेलिंग पर बैठा कराया स्टंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।