अगर आप भी ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं तो जरा वायरल वीडियो पर एक नजर डाल लीजिए। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने ग्रीन टी के केन में एक ऐसा 'सरप्राइज गिफ्ट' पाती है, जिसे देखकर उसके होश ही उड़ गए और सोशल मीडिया पर भी जिन लोगों ने ये वीडियो देखा वे भी हक्के-बक्के रह गए।
Related Stories
ग्रीन टी केन के अंदर पड़ा मिला चूहा
हुआ यूं कि एक लड़की ग्रीन टी के एक केन पीकर खाली कर चुकी थी। आखिरी घूंट के बाद जब उसने केन में अंदर झांककर देखा, तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। केन में अब ग्रीन टी तो थी नहीं, लेकिन उस केन में एक छोटा सा चूहा अंदर पड़ा हुआ मिला। लड़की ने फटाफट इस हैरान करने वाले नजारे का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को देख लोग हैरान हैं, हंस रहे हैं, और कुछ तो इसकी सच्चाई पर भी सवाल उठा रहे हैं। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अरे बहन, इस कंपनी पर तो केस ठोक दो, चूहा फ्री में दे रहे हैं क्या?" दूसरे ने लिखा, "तुम्हें पीते वक्त नहीं लगा कि केन में कुछ 'हिल' रहा है?" तीसरे ने अपनी थ्योरी दी, "अगर चूहा पहले से होता, तो अब तक मर गया होता। ये तो बाद में घुसाया गया होगा।" चौथा यूजर चिंता में डूब गया और लिखा, "तुम्हें इन्फेक्शन हो सकता है, जल्दी डॉक्टर के पास जाओ।"
पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले
हेल्थ एक्सपर्ट्स बार-बार चेतावनी दे चुके हैं कि पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ज्यादा प्रोसेसिंग, प्रिजर्वेटिव्स, और शुगर की मात्रा तो पहले ही इनकी खराब साख बना चुकी है, और अब कीड़े-मकड़े और चूहों की मौजूदगी इसे और भी जानलेवा बनाते जा रही हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां कोल्ड ड्रिंक्स में कीड़े, कॉकरोच, और अजीबोगरीब चीजें मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। लेकिन ग्रीन टी जैसे 'हेल्दी' ड्रिंक में चूहा मिलना? यह तो वाकई हद है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
रैपिडो वाले को बुलाकर बंदे ने करवाया ये काम, Video सोशल मीडिया पर वायरल
बर्मिंघम की सड़कों पर भी दिखा आकाश दीप का जादू, अंग्रेजों की जुबां पर उनका नाम छाया, देखें VIDEO