1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पिएं, शरीर को मिल सकते हैं एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे

ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पिएं, शरीर को मिल सकते हैं एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 28, 2025 07:23 am IST,  Updated : May 28, 2025 07:23 am IST

ग्रीन टी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक में नींबू मिक्स कर आप इसके पॉजिटिव असर को बढ़ा सकते हैं।

ग्रीन टी- India TV Hindi
ग्रीन टी Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। ग्रीन टी आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती है। जहां कुछ लोग ग्रीन टी पीकर अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं, तो वहीं कुछ लोग शाम को ग्रीन टी पीते हैं। आइए जानते हैं कि जब आप ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है...

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

नींबू में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि ग्रीन टी में नींबू मिक्स कर पीने से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से आपके शरीर में पानी की कमी को पैदा होने से रोका जा सकता है यानी डिहाईड्रेशन से बचने के लिए ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी को आसानी से डाइजेस्ट किया जा सकता है। इस ड्रिंक में नींबू का रस मिक्स कर आप अपने पाचन तंत्र को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैस, ब्लोटिंग या फिर कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस तरह से ग्रीन टी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

अगर आप ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर, इस ड्रिंक को रेगुलरली कंज्यूम करते हैं, तो आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।