सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक ऐसे-ऐसे वीडियो पोस्ट होते हैं जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि सोशल मीडिया पर तमाम अतरंगी और अनोखे वीडियो देखने को मिलते हैं और जो सबसे ज्यादा अनोखा या फिर अतरंगी होता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है। हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। कुछ वीडियो लोगों को हैरान करते हैं तो वहीं कई सारे वायरल वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अभी भी एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़के मिलकर कपड़े धो रहे हैं मगर वो मिस्त्रियों के अंदाज में कपड़े धो रहे हैं। आपने देखा होगा कि जब कहीं घर बनता है तो राज मिस्त्री किस तरह से मसाला बनाते हैं। वो पहले सीमेंट से सर्कल बनाते हैं फिर अंदर पानी डालकर उसे बेलचा से मिलाते हैं। ये भी वैसा ही कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि कपड़ों से एक सर्कल बना है और उसके अंदर सर्फ और पानी डाला गया। इसके बाद दूसरा बंदा बेलचा की मदद से उन्हें मिलाता हुआ नजर आता है। इस तरह वो कपड़े धो रहे हैं जिसका वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा वॉशिंग मशीन कंपनी में डर का माहौल है, अमेरिका क्या कहता था, क्या हो तुम।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब वॉशिंग मशीन कोई नहीं खरीदेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे बाबा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये टेक्नोलॉजी कहीं बाहर नहीं जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सही जुगाड़ है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जिम में पकड़ा गया चोरी करने गया चोर, फिर दी ऐसी सजा जिसे देख आ जाएगी हंसी, Video हुआ वायरल
कलयुगी मां ने अपनी ममता की ही लगा दी बोली, Live-Streaming के लिए अपने ही बच्चों को बेच डाला