1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने अपने दिमाग का 200% यूज कर दिया! Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

दीदी ने अपने दिमाग का 200% यूज कर दिया! Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 14, 2025 07:05 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 07:05 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको जरूर देखना चाहिए। वीडियो में नजर आ रही लड़की का दिमाग देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट होते रहते हैं और उसमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक न जानें कितने ही वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है। कभी डांस करते प्यारे बच्चों का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किचन में अपने दिमाग का कमाल का इस्तेमाल करती है। वीडियो में दिखता है कि लड़की ने पूड़ी बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना ली हैं और अब उसने अपना दिमाग दिखाया। वीडियो में नजर आता है कि वो लैपटॉप को खोलती है और इसके बाद की-बोर्ड पर एक पन्नी बिछाती है। इसके बाद नजर आता है कि वो एक साथ अलग-अलग जगहों पर 6 गोलियां रखती है और फिर लैपटॉप को बंद कर देती है। इस तरह एक साथ 6 पूड़ियां तलने के लिए तैयार हो जाती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी ने अपने दिमाग का 200% यूज कर दिया, अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम, आज हम कहते हैं तू क्या है बे, हम हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह दीदी वाह। दूसरे यूजर ने लिखा- इन्होंने तो कमाल कर दिया है, दिमाग के मामले में आइंस्टीन बराबर निकली हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत दिमाग है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या दिमाग पाया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

इतना बड़ा अजगर देखने के बाद भी नहीं डरे बच्चे, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।