1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतना बड़ा अजगर देखने के बाद भी नहीं डरे बच्चे, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

इतना बड़ा अजगर देखने के बाद भी नहीं डरे बच्चे, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 13, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 04:55 pm IST

इंडोनेशिया का यह वायरल वीडियो बच्चों की दिलेरी और निडरता का जीता-जागता सबूत है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चों के पास रेंगते हुए आया अजगर- India TV Hindi
बच्चों के पास रेंगते हुए आया अजगर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर सांप और अजगर के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं, जिन्हें देख लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर अपने बाड़े से निकल कर रेंगते हुए दो बच्चों के पास पहुंच जाता है, लेकिन ये बच्चे उससे डरने के बजाय उसके साथ खेलते नजर आ रहे हैं। उनमें से एक बच्चा तो उस अजगर के सिर पर प्यार से हाथ फेरता भी दिख रहा है, जिसे देख कोई भी यह नहीं कह सकता कि इन बच्चों को उस अजगर से जरा सा भी डर लग रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 80 लाख लोगों ने देखा और 44 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में बताया गया है कि ये नजारा इंडोनेशिया का है। यह नजारा देखने में इतना रोमांचक और डरावना है कि इसे देखकर बड़े-बड़ों की रूह कांप जाए। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां कुछ यूजर्स ने बच्चों की इस हिम्मत की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "ये बच्चे किस मिट्टी के बने हैं, जो इतने बड़े सांप से नहीं डर रहे हैं?" दूसरे ने लिखा, "इतने बड़े अजगर को इस तरह पकड़ना कोई मजाक नहीं।" हालांकि, कई यूजर्स ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना भी बताया।

सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं सांप और अजगर से जुड़े वीडियो

इंडोनेशिया में अजगर से जुड़ी घटनाएं असामान्य नहीं हैं। हाल ही में, सुलावेसी के साउथ बुटन जिले में एक 26 फीट लंबे अजगर ने 63 वर्षीय किसान ला नोटी को जिंदा निगल लिया था। ग्रामीणों ने अजगर का पेट काटकर किसान का शव निकाला, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक अन्य मामले में, पापुआ न्यू गिनी में लोगों ने एक विशालकाय अजगर का शिकार कर उसके मांस को कच्चा खा लिया, जो काफी चौंका देने वाला वीडियो था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

रिज्यूमे हाफ, कॉन्फिडेंस फुल: शख्स ने दिया आधा छपा CV, कहा- पहले हायर करो फिर बताऊंगा कि क्या-क्या कर सकता हूं

प्यार में जिनका कटा, उन्हें ये चायवाला दे रहा शानदार ऑफर, पोस्टर देख आप भी कहेंगे- वाह भाई! क्या स्कीम है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।