1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रिज्यूमे हाफ, कॉन्फिडेंस फुल: शख्स ने दिया आधा छपा CV, कहा- पहले हायर करो फिर बताऊंगा कि क्या-क्या कर सकता हूं

रिज्यूमे हाफ, कॉन्फिडेंस फुल: शख्स ने दिया आधा छपा CV, कहा- पहले हायर करो फिर बताऊंगा कि क्या-क्या कर सकता हूं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 11, 2025 11:39 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 11:42 pm IST

हाल में सोशल मीडिया पर एक आधे छपे रिज्यूमे की फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें कैंडिडेट ने लिखा है कि, "पहले मुझे हायर करो, तब मैं तुम्हें दिखाऊंगा कि मैं क्या-क्या कर सकता हूं।"

आधा छपा रिज्यूमे- India TV Hindi
आधा छपा रिज्यूमे Image Source : SOCIAL MEDIA

नौकरी की तलाश में लोग क्या-क्या नहीं करते! कोई रिज्यूमे में रंग-बिरंगे ग्राफिक्स डालता है, कोई अपनी स्किल्स को चांद तक पहुंचाने की बात करता है, लेकिन एक शख्स ने तो हद ही कर दी। इस बंदे ने अपना रिज्यूमे आधा प्रिंट किया, और नीचे लिख दिया, “हायर मी टू अनलॉक माय फुल पोटेंशियल!” यानी, “मुझे नौकरी दो, तब पता चलेगा मैं क्या-क्या कर सकता हूं!” ये अनोखा रिज्यूमे अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

आधा रिज्यूमे की पूरी कहानी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर r/recruitinghell सबरेडिट पर एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। पोस्ट का टाइटल था, “Resume printed halfway and said: Hire me to unlock full potential.” यानी, रिज्यूमे आधा छपा और उसमें लिखा था, “मुझे नौकरी दो फिर मेरी पूरी ताकत देखो!” इस रिज्यूमे में ऊपरी हिस्से में उम्मीदवार का आधा चेहरा और एक सामान्य सा करियर ऑब्जेक्टिव लिखा था, जो कुछ यूं था: “To be part of your company wherein I can enhance my skills and gain more knowledge as well as develop my personality as a career person.” यानी, “आपकी कंपनी का हिस्सा बनकर मैं अपनी स्किल्स बढ़ाना चाहता हूं और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहता हूं।”

“Hire me to unlock my full potential”

लेकिन इसके बाद? रिज्यूमे का बाकी हिस्सा पूरी तरह खाली! न कोई क्वालिफिकेशन, न कोई वर्क एक्सपीरियंस, न स्किल्स—बस बीच में एक धांसू लाइन लिखी थी: “Hire me to unlock my full potential.” अब ये कोई प्रिंटर की गड़बड़ी थी या जानबूझकर किया गया स्टंट, ये तो वही शख्स जानता है, लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल पोस्ट
Image Source : SOCIAL MEDIA/REDDITवायरल पोस्ट

यूजर्स का रिएक्शन

रेडिट यूजर्स ने इस रिज्यूमे को देखकर जमकर मजे लिए। एक यूजर ने कमेंट किया, “ये तो ऐसा है जैसे वो आपको एक लूटबॉक्स ईमेल करेंगे, जिसमें 0.01% चांस होगा कि जॉब ऑफर मिले!” दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, “लगता है प्रिंटर ने बीच में ही पेमेंट मांग लिया और बाकी रिज्यूमे प्रिंट नहीं किया!” कुछ यूजर्स ने इसे मजाक बताकर हंस लिया, लेकिन कई लोगों ने इसकी क्रिएटिविटी की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, “मुझे तो ये अब तक का सबसे शानदार आइडिया लगता है। अगर मैं रिक्रूटर होता, तो 100% इस शख्स को इंटरव्यू के लिए बुलाता। भले ही जॉब न दूं, लेकिन बात तो जरूर करता!” एक यूजर ने कहा, “ये रिज्यूमे भले ही AI स्क्रीनिंग सिस्टम को पास न कर पाए, लेकिन अगर कोई इंसान इसे देखे, तो ये निश्चित तौर पर ध्यान खींचेगा।” वहीं, कुछ ने इसे फोटोशॉप का कमाल बताया, तो कुछ ने कहा कि ये शायद मीम बनाने के लिए किया गया मजाक है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
Image Source : SOCIAL MEDIA/REDDITलोगों की प्रतिक्रियाएं

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा

VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।