1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्यार में जिनका कटा, उन्हें ये चायवाला दे रहा शानदार ऑफर, पोस्टर देख आप भी कहेंगे- वाह भाई! क्या स्कीम है

प्यार में जिनका कटा, उन्हें ये चायवाला दे रहा शानदार ऑफर, पोस्टर देख आप भी कहेंगे- वाह भाई! क्या स्कीम है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 11, 2025 07:35 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 07:35 pm IST

अगर दिमाग में आइडिया हो और दिल में मस्ती, तो एक छोटे से चाय के ठेले से भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाया जा सकता है, जैसे कि इस चाय वाले ने कर दिखाया है, जिसने अपने दमदार मार्केटिंग स्किल से अपने दुकान की जबरदस्त मार्केटिंग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चाय की ये टपरी- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हुई चाय की ये टपरी Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत की गलियों में चाय की टपरी आपको बहुत देखने को मिलेंगी। लेकिन जब कोई चाय वाला अपनी टपरी पर चाय के साथ प्यार, धोखे और अकेलेपन का मसाला डालकर बेचने लगे, तो बात कुछ और ही हो जाती है। जी हां, ऐसे ही एक चायवाले का पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां वह चाय वाला प्यार में धोखा खाए बदनसीब आशिकों को एक शानदार ऑफर दे रहा है। इस चाय की टपरी का नाम कालू बेवफा चाय वाला है। इन भाई साहब ने अपनी चाय की दुकान को इमोशनल ड्रामे का स्टेज बना डाला है। 

वायरल हो गई चाय की ये टपरी

कालू की चाय की दुकान चर्चा में तब आई जब उसके दुकान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उस दुकान पर लगी रेट लिस्ट को देख लोगों के होश ही उड़ गए। दरअसल, इस रेट लिस्ट को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुकी। वायरल हो रही इस रेट लिस्ट में देखा जा सकता है कि पोस्टर के ऊपर बहुत ही बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है: कालू बेवफा चाय वाला, और उसके ठीक नीचे लिखा है, "फ्री फ्री फ्री!" लेकिन रुकिए, ये फ्री चाय सिर्फ "पत्नी पीड़ित" लोगों के लिए है। कालू चायवाले के इस लाइन ने तो लोगों का दिल जीत लिया। 

चाय की रेट लिस्ट

  • प्यार में धोखा चाय: सिर्फ 5 रुपये! शायद उन टूटे दिल वालों के लिए, जिनका बजट भी दिल के साथ टूट गया।

  • प्रेमी जोड़े की स्पेशल चाय: 15 रुपये। लवबर्ड्स के लिए, जो चाय की चुस्कियों में रोमांस को ताजा रखते हैं।

  • नए प्रेमियों की चाय: 10 रुपये। नए-नए प्यार की खुमारी में डूबे लोगों के लिए।

  • मनचाहा प्यार पाने वालों की चाय: 49 रुपये। ये तो प्रीमियम चाय है, शायद इसमें कोई लव-पाउडर मिलाया जाता है!

  • अकेलेपन की चाय: 20 रुपये। सिंगल्स के लिए, जो चाय पीते-पीते जिंदगी का हिसाब-किताब करते हैं। 

डैमो दिखाओ, चाय फ्री पाओ!

कालू चाय वाले ने तो प्रमोशन का भी जबरदस्त जुगाड़ निकाला। बोर्ड पर आखिरी लाइन है: “पत्नी को साथ लाएं, डैमो दिखाएं, फ्री में ले जाएं!” अब ये डैमो क्या बला है, ये तो कालू ही जाने, लेकिन इस लाइन ने लोगों को हंसा-हंसाकर लाइन में लगा दिया। इस पोस्टर को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे कालू ने चाय बेचने के साथ-साथ मार्केटिंग का MBA भी कर लिया है।

पोस्टर पर लोगों का रिएक्शन

कालू की इस धांसू दुकान का पोस्टर इंस्टाग्राम पर @fake_smile_7662 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखते ही देखते ये 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज और 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वायरल पोस्टर के कमेंट सेक्शन में कोई अकेलेपन की चाय मांग रहा है, तो कोई 49 रुपये वाली मनचाही प्यार वाली चाय की डिलीवरी पूछ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “भाई, कमाने का तरीका तो काफी तूफानी है।” दूसरे ने लिखा, “49 वाली चाय कब तक आएगी? गलत लिखकर सारे प्यार को पागल कर दिया!” कई लोग तो इस दुकान का पता पूछ रहे हैं ताकि जाकर एक गिलास धोखे वाली चाय पी जा सके।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा

VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।