1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस घर को बनाने के लिए सिर्फ ईंट और सीमेंट ही नहीं बल्कि दिमाग भी लगा है; शख्स ने गली के ऊपर खड़ा कर दिया मकान

इस घर को बनाने के लिए सिर्फ ईंट और सीमेंट ही नहीं बल्कि दिमाग भी लगा है; शख्स ने गली के ऊपर खड़ा कर दिया मकान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 08, 2025 09:10 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 09:12 pm IST

सोशल मीडिया पर एक घर की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मकान गली के ठीक ऊपर बना हुआ है। जिसमें मकान का नीचे वाला हिस्सा पूरी तरह खाली दिख रहा है। जिससे लोगों और वाहनों का आना जाना लगातार बना रहे।

गली के ऊपर बना मकान- India TV Hindi
गली के ऊपर बना मकान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे पोस्ट भी वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखने को मिला, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस पोस्ट में एक मकान की तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मकान गली के ठीक ऊपर बना हुआ है, वो भी बिना नीचे की जमीन पर कब्जा किए। इस दो मंजिले मकान को जिसने भी देखा वह यहीं कहता रह गया कि इस मकान को बनाने वाला शख्स दिमाग का बहुत तेज आदमी है।

गली के ऊपर बना मकान

वायरल हो रही इस तस्वीर में दिख रहा है कि एक गली के ठीक ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। मकान का निचला हिस्सा पूरी तरह खुला है, जिससे कि गाड़ियां आराम से आ-जा सकें। इस मकान को देख ऐसा लग रहा है जैसे ये घर हवा में तैर रहा हो। हालांकि ऐसा घर तैयार करने वाला मिस्त्री भी जादूगर से कम नहीं रहा होगा। इस घर को देख ऐसा लगता है जैसे इस घर के मकान मालिक ने बिना किसी अड़चन के इस घर को तैयार कर लिया है।

करोड़ों लोगों ने देखा ये घर

इस घर वाले पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mashumiyat.____ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 2 करोड़ लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “घर का मालिक पूरा ईमानदार है, गली पर कब्जा भी नहीं किया और घर भी बना लिया।”

घर की तस्वीर देख लोग हैरान

इस घर की तस्वीर देख लोगों ने हंसी वाली इमोजी और मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हवा में घर बनाकर जमीन कब्जा करने की नई तरकीब।" एक अन्य ने मजाक में पूछा, "भाई, ऊपर कैसे चढ़ते हो?" कुछ लोगों को यह तस्वीर एआई का कमाल लगी, तो कुछ लोगों ने इस घर के मालिक का नाम और पता भी बता दिया। जैसे कि एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस मकान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता। यह मकान हरियाणा में नूंह मेवात के गांव पेमा खेड़ा में बना है। इसे इरशाद के पुत्र सरफुद्दीन ने बनवाया है। इसके सामने दोनों तरफ की जमीन उसी की है और यह दूध का काम करता है। जितने भी मकान यहां बने हुए हैं, उनमें सब एक ही परिवार के लोग रहते हैं।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AC को भी फेल कर देगा ये कूलर, ईंट और सीमेंट से बना जुगाड़ देख आप भी ठोकेंगे ताली

'हां, पहले ये कर लो, तभी खाऊंगा', इधर चल रही थी दोस्तों की मस्ती, उधर शेर बगल में आकर हो गया खड़ा, फिर जो हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।