1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छुट्टी लेने के लिए बंदे ने की अनोखी प्लानिंग, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें पोस्ट

छुट्टी लेने के लिए बंदे ने की अनोखी प्लानिंग, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2025 06:11 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 06:46 am IST

एक पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसमें एक लड़की ने बताया कि उसके भाई ने छुट्टी लेने के लिए क्या प्लान बनाया। उस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कुछ देर स्क्रोल करते-करते कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है या फिर वो बहुत ही मजेदार होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। हर दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट नजर आ ही जाता है और फिर उसे देखने के बाद लोग भी मजे लेने लगते है। अभी भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि उस पोस्ट में ऐसा क्या है।

वायरल हुए पोस्ट में क्या दिखा?

अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें लड़की और उसके पापा के बीच हुई बातचीत नजर आ रही है। स्क्रीनशॉट में दिखता है कि लड़की को उसके पापा एक फोटो भेजते हैं जिसमें एक निमंत्रण पत्र है। वो सगाई का है जो 10 अगस्त को होने वाली है और वो सगाई किसी और की नहीं बल्कि उस लड़की की खुद की है। यह देख वो प्रश्न चिन्ह भेजती है तो उसके पापा का रिप्लाई आता है, 'तुम्हारी सगाई है, आ जाना 10 अगस्त को।' यहां तक देख ऐसा लगता है कि लड़की को ही अपनी सगाई का नहीं पता। मगर उसी पोस्ट के थ्रेड में एक और पोस्ट है जिसमें लड़की ने लिखा है, 'आप सब ट्विस्ट के लिए तैयार नहीं हो, मुझे अभी पता चला कि मेरे भाई ने यह कार्ड छुट्टी लेने के लिए बनाया है।' पहले पोस्ट के कुछ देर बाद यह थ्रेड किया गया।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Muskan_singhhhh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को लाखों लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई से पूछ कैसे बनाते, मुझे भी बनाना है। दूसरे यूजर ने लिखा- हम भी आ सकते हैं क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- नहीं, मेरे मां बाप कुछ ऐसा ही करेंगे। चौथे यूजर ने लिखा- सरप्राइज सगाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस एक कीड़े की कीमत में आ जाएंगी दो Fortuner कार, Video हो रहा है वायरल

बिल्ली के रास्ता काटने के तुरंत बाद जो हुआ उसे आप भी देखें, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।