हर इंसान जो रोज ऑफिस जाकर काम करता है वो छुट्टी इसलिए लेता है ताकि उसे कुछ दिन ऑफिस और वहां के काम से राहत मिल सके और वो अपनी निजी जिंदगी को अच्छे से जी सके। मगर कुछ बॉस एकदम जोंक जैसे होते हैं जो छुट्टी पर भी शख्स का पीछा नहीं छोड़ते हैं। SCMP की एक रिपोर्ट के मुताबिक मलेशिया की एक महिला ने दावा किया है कि वो अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर मलेशिया के एक आइलैंड पर घूमने के लिए गई थी मगर उसके बॉस ने उसका ये मजा खराब कर दिया क्योंकि बॉस ने उससे उसका लाइव लोकेशन मांग लिया। आइए आपको बताते हैं कि महिला ने क्या कुछ कहा।
Related Stories
महिला ने किए ये दावे
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक महिला मलेशिया के एक द्वीप पर घूमने के लिए गई थी मगर उसका ये मजा तब खराब हुआ जब उसने देखा कि उसके बॉस ने लाइव लोकेशन शेयर न करने की वजह से उसे कई फोन किए हैं। हालांकि महिला ने अपना लाइव लोकेशन तो शेयर नहीं किया मगर समुद्र के किनारे की अपनी एक फोटो बॉस को शेयर कर दी। महिला ने 10 जून को यह पोस्ट किया था और साथ में उसने अपने बॉस पर यह आरोप लगाया कि उसने उससे पूछा कि क्या वो विदेश में गई है? उस पोस्ट में महिला ने आगे यह भी कहा कि ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद अगर कर्मचारी अपना लाइव लोकेशन शेयर नहीं करता है तो नए नियम के तहत बॉस छुट्टी को अनुपस्थिति(Absent) में बदल सकता है।
लोगों ने क्या कुछ कहा?
महिला के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने भी अपना रिएक्शन दिया। कुछ लोगों ने इसे टॉक्सिक कल्चर बताया। एक यूजर ने लिखा- ये नॉर्मल नहीं है, आपको बॉस पागल है। दूसरे यूजर ने लिखा- आपका बॉस प्राइवेसी का उल्लंघन कैसे कर सकता है? इंसान छुट्टी के दौरान कुछ भी कर सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर वो आपकी छुट्टी को स्पॉन्सर कर रहे है तभी आपके लोकेशन के बारे में पूछ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे 'क्यों'
इस महिला में टैलेंट तो कूट-कूट कर भरा है, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन