सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेफॉर्म है जहां कब क्या देखने को मिल जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर स्क्रोल के बाद कुछ अलग ही देखने को मिलता है। आप भी सोशल मीडिया पर जब स्क्रोल करते होंगे तो आपको एक बाद दूसरा और फिर तीसरा, फिर चौथा और ऐसे करके कई सारे वीडियो दिखते होंगे जो एक-दूसरे से अलग भी होते होंगे। आपने सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई और अतरंगी हरकत समेत कई सारे वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ नहीं ही देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।
Related Stories
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक अंकल नजर आ रहे हैं। उनके कॉस्ट्यूम से लग रहा है कि वो कोई जादूगर हैं और लोगों को जादू दिखाने आए हैं क्योंकि आस-पास कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे दिखता है कि अकंल एक जग को अपने सामने लाते हैं और फिर मुंह से पानी निकालकर उसे भरना शुरु करते हैं। अंकल के मुंह से निकलता हुआ पानी देख आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि नल से भी ज्यादा पानी तो अंकल के मुंह से निकल रहा है। कुछ ही देर में अंकल उस पूरे जग को मुंह से पानी निकालकर ही भर देते हैं। अब यह कैसे हुआ, ये तो नहीं पता चला मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा जलशक्ति मंत्रालय इस बंदे को ढूंढ रहा है, 100 मिस कॉल इग्नोर कर चुका है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 87 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसे किया, जलशक्ति मंत्रालय को एक अवार्ड दे देना चाहिए इसको। दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकार लोग पड़े हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो बहुत ही बड़े कलाकार हैं। चौथे यूजर ने लिखा- पूरा नदी नाला सब पी लिया है क्या। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कैसे हो सकता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
यहां तो सीन ही उल्टा चल रहा है, वायरल Video एक बार आप भी देखिए
भाई तो कुछ ज्यादा ही आत्मनिर्भर हो गया है, उसकी हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान