आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएगा और आप अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने तो सोशल मीडिया को अच्छे से समझ लिया होगा। आपको यह भी पता होगा कि हर दिन पोस्ट होने वाले वीडियो और फोटो में से ही कुछ वायरल भी होते हैं जिन्हें आप और हम देखते भी हैं। जुगाड़, लड़ाई, स्टंट, ड्रामा और डांस के वीडियो का तो सोशल मीडिया पर वायरल होना बहुत ही आम बात है। इसके अलावा मजेदार तस्वीरें भी वायरल होती हैं। आइए अब आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं जो अभी वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़के अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और एक दूसरे से मजे-मजे में लड़ रहे हैं। अगले ही पल ये लड़के अपनी-अपनी सीट पर सोने की एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ये लोग इसलिए करते हैं ताकि किन्नर को पैसे न देने पड़े। दरअसल ट्रेन में एक किन्नर नजर आती है जो उनके सीट पर आने ही वाली थी। उसके आने से पहले ही वो सोने की एक्टिंग करने लगते हैं। किन्नर भी इन्हें सोते देख, इनके माथे पर हाथ फेरकर आगे बढ़ जाती है। अब यह वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे इसे मजाकिया अंदाज में बनाया गया है मगर अभी तो ये वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Psychhshi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये लोग फर्स्ट एसी में क्यों नहीं आते?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
यमराज जी लेट हो गए! शख्स का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे दंग, Video सोशल मीडिया पर वायरल
अरे दीदी के साथ ये क्या हुआ, हीरोइन बनकर रील बनाने निकली थी मगर पोपट हो गया