इस दुनिया में दिमाग चलाने वाले लोगों की कमी तो बिल्कुल भी नहीं है। दूसरे शब्दों में हम कहें तो ये वो लोग होते हैं जो जुगाड़ में विश्वास रखते हैं और जरूरत पड़ने पर अपना अनोखा जुगाड़ कर ही लेते हैं जिसे देखने के बाद लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, वो यह बात बहुत ही अच्छे से जानते होंगे कि भारत के लोग किस-किस काम में जुगाड़ कर सकते हैं और वो कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि सबसे ज्यादा जुगाड़ तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आत्मनिर्भर बंदा नजर आ रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
चेयर कार का वीडियो हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो ट्रेन की चेयर कार का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सभी लोग अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और वहीं कुछ लोग खड़े भी नजर आ रहे हैं। इन्हीं लोगों के बीच एक बंदा दिखता है जो अपनी सीट पर बैठा हुआ है लेकिन गर्मी से बचने के लिए उसने अपना स्टैंड फैन वहां पर लगाया हुआ है और ट्रेन में दिए सॉकेट में उसका पिन लगाकर उसे चला रहा है। यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन एक और बंदा दिखा जो ट्रेन में नोटिस करने लायक है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा सीट न मिलने के कारण लगेज सेक्शन में लेटा हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर abhishek_hindu_.5 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक लड़का लगेज वाले पर बैठा है। दूसरे यूजर ने लिखा- हम इंडिया वाले हैं भाई, कुछ भी कर सकते हैं। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सीट पर किन्नर के आने से पहले लड़कों ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल
यमराज जी लेट हो गए! शख्स का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे दंग, Video सोशल मीडिया पर वायरल