1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां तो सीन ही उल्टा चल रहा है, वायरल Video एक बार आप भी देखिए

यहां तो सीन ही उल्टा चल रहा है, वायरल Video एक बार आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 12:44 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। वहीं कई सारे यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

लोग जब कभी भी बोर होते हैं या फिर वो मनोरंजन की तलाश करते हैं तो वो सीधे सोशल मीडिया की तरफ बढ़ते हैं क्योंकि यहां छोटे-छोटे वीडियो होते हैं और इंसान एक पसंद न आने पर दूसरे पोस्ट पर तुरंत जा सकता है। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और सोशल मीडिया पर हर दिन थोड़ा समय बिताते हैं तो फिर आप एक बात जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल जरूर होता है। सोशल मीडिया पर रोज जो चीजें पोस्ट होती हैं, उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो देखे होंगे जो ऑर्केस्ट्रा के रहे होंगे। उन वीडियो में दिखता है कि स्टेज पर लड़कियां डांस करती हैं और आदमी उन्हें पैसे देते हैं। मगर इस वायरल वीडियो में सब कुछ उल्टा चल रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी स्टेज पर खड़े होकर डांस कर रहा है और नीचे खड़ी लड़कियां उसे पैसे दे रही हैं। लड़कियों के हाव-भाव से ऐसा लगता है जैसे मजाकिया अंदाज में इस वीडियो को बनाया गया है मगर वीडियो वायरल तो हो ही रहा है। यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब और कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @its_satvik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Uno Reverse' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लौंडा नाच हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा देश बदल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने ज्यादा दारू पी ली। चौथे यूजर ने लिखा- ये कहां आ गया भाई मैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई इतना गंदा डांस कर रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई तो कुछ ज्यादा ही आत्मनिर्भर हो गया है, उसकी हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सीट पर किन्नर के आने से पहले लड़कों ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।