सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। जितना कॉमन लोगों का क्रिकेट देखना है, जितना कॉमन स्मार्ट फोन चलाना है, सोशल मीडिया लगभग उतना ही कॉमन हो गया है। आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाए हुए हैं और दिन में कुछ समय वो भी सोशल मीडिया पर बिताते हैं। आप भी इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स या फिर किसी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव तो रहते ही होंगे जहां आप तरह-तरह के वीडियो देखते ही होंगे। अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ दोस्तों ने मजे करने के लिए एक पेड़ से रस्सी को बांधा हुआ है और सबसे नीचे डंडा भी लगा हुआ है। अब इसे पकड़कर वो वहां से गुजरती नदी के ऊपर से झूलते हुए वापस उस जगह पर आ रहे हैं जहां वो खड़े थे। ऐसा एक शख्स सबसे पहले करता है और सही सलामत वापस आ जाता है। इसके बाद दूसरा दोस्त वो करने जाता है मगर उसके साथ ये लोग खेला कर देते हैं। उसके हाथ में वो दूसरा डंडा पकड़ा देते हैं जो किसी भी रस्सी से बंधा हुआ नहीं होता है। अब जैसे ही वो वहां से टेक-ऑफ करता है, सीधा नदी में ही गिरता है। यहीं पर वीडियो रुक जाता है और स्क्रीन पर दो नियम लिखे हुए आते हैं। पहला नियम कि अपने दोस्तों पर कभी भरोसा मत करो और दूसरा नियम ये कि पहले नियम का पालन हमेशा करो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चलो भाई अब अगला कौन आ रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस महिला में टैलेंट तो कूट-कूट कर भरा है, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन
शख्स की झोपड़ी देख हर कोई बनना चाहता है उसके जैसा गरीब, Video में आखिर ऐसा क्या दिखा?