1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी फिल्टर लगाना भूल गई और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किए कमेंट

दीदी फिल्टर लगाना भूल गई और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 25, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 02:03 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो हंसी अपनी रोक नहीं पाएंगे। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया मजेदार वीडियो देखने का बहुत ही सही प्लेटफॉर्म है। यहां सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग फनी वीडियो लोग पोस्ट करते रहते हैं जिन्हें देखने से हर किसी के चेहरे पर हंसी आ जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको तो कुछ बताने की जरूरत ही नहीं क्योंकि आप भी सोशल मीडिया के वीडियो और पोस्ट देखते ही होंगे। हर दिन हंसी और मजाक के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं ही रोक पाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला भी आपको हंसाएगा जरूर। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की चिकन बनाते समय वीडियो बना रही है। वो उसे साफ कर रही है और इस दौरान अपनी भाषा में कुछ बोल भी रही है। इसके बाद वो जब कैमरे में देखती है तो उसे पता चलता है कि उसने फिल्टर तो लगाया ही नहीं है। इसके बाद तुरंत वो फिल्टर लगाकर खूबसूरत हो जाती है। यह वीडियो उसे शायद जानबूझकर बनाया होगा या फिर दूसरी लड़कियों को ट्रोल करने के लिए बनाया हो। खैर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Anxyxr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी फिल्टर लगाना भूल गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- भूल गई। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत फनी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे ही लड़कों को बेवकूफ बनाती हैं लड़कियां।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पूरा चोर समाज शर्मिंदा है! साइकिल चोरी कर रहा था शख्स और तभी जो हुआ आप Video में ही देख लीजिए

गरीबों का इमरान हाशमी! इस गरीब कपल का Video हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने किए कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।