पहले के समय में बोरियत महसूस होने पर इंसान क्या करता था इसका तो अंदाजा नहीं है मगर आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर चले जाते हैं। वहां पोस्ट हुए अलग-अलग वीडियो देखते हैं जो उनका अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं और उन वीडियो को देखकर लोगों की बोरियत गायब हो जाती है। आप भी अगर ऐसा ही कुछ करते हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। अब वो वीडियो किसी भी तरह का हो सकता है। हंसी-मजाक, लड़ाई, अश्लील हरकत, डांस, ड्रामा आदि चीजें आपको उस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वीडियो में क्या दिखा?
एक आदमी किसी के घर से साइकिल को चोरी कर रहा है और घर का मालिक यह देख लेता है। वो वीडियो बनाते हुए वहां पहुंचता है और उससे पूछता है कि चाभी दे दूं? इतना सुनते ही चोर घबरा जाता है और वो साइकिल छोड़कर भागने लगता है। चोर को भागते देख घर का मालिक कहता है, 'भागो मत ले जाओ-ले जाओ। अरे ले जा भइया मेरे भी किसी काम की नहीं है वो। अबे गिर जाएगा, पापड़ हो जाएगा। अबे मैं भी किसी बच्चे की चुराकर लाया था, ले जा मेरे किसी काम की नहीं।' इस पूरी वाक्या के दौरान चोर वहां से भागता हुआ नजर आता है। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @cute_taddy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'पूरा चोर समाज शर्मिंदा है।' वहीं वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में हंसते हुए उस आदमी की ही एक बात लिखी है कि, 'मैं भी एक बच्चे की चुराकर लाया था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गरीबों का इमरान हाशमी! इस गरीब कपल का Video हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने किए कमेंट
लड़कों ने टिफिन में डाला पनीर मखनी और 6 महीने के लिए कर दिया बंद, जब खोला तो दिखा ऐसा नजारा