लड़के कैसी-कैसी हरकतें करते हैं, वो किसी को बताने की जरूरत नहीं है। लड़कों को तो अपनी हरकतों के बारे में पता ही रहता है और रही बात लड़कियों की तो अगर उनका कोई लड़का दोस्त होगा तो वो भी इन सब चीजों से दूर नहीं रही होंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया भी एक माध्यम है जहां हम जान सकते हैं कि लड़के कैसी-कैसी हरकतें करते हैं। कई सारे ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लड़कों की अतरंगी हरकतें हमें देखने को मिली है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट्स बताते हैं।
Related Stories
लड़कों ने किया अतरंगी एक्सपेरिमेंट
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा दिखा जिसकी उम्मीद आपने कभी नहीं की होगी। दरअसल कुछ लड़कों ने एक टिफिन में पनीर मखनी रख दिया और उस टिफिन को बंद कर दिया। इसके बाद 6 महीनों तक उन्होंने उसे नहीं खोला। एक लड़का वीडियो बनाते हुए बोलता है, 'ये डिब्बा कोई मामूली डिब्बी नहीं है, ये मौत का डिब्बा है भाई। ये मौत का डिब्बा इसलिए है क्योंकि पिछले 6 महीनों से बंद पड़ा है और इसके अंदर है पनीर मखनी।' वीडियो के अंत में वो उस डिब्बे के अंदर रखे पनीर मखनी की 6 महीने बाद की हालत दिखाता है जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। आप खुद वीडियो में देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rgpvianrahul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई उसकी स्मेल मुझे यहां तक आ गई। दूसरे यूजर ने लिखा- फाइनल डेस्टिनेशन का अगला पार्ट शूट कर रहे हो क्या भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़कों के होस्टल वाली हरकतें। एक अन्य यूजर ने लिखा- नाक बंद करके देख रहा हूं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दूल्हा दुल्हन को लेकर जाता उससे पहले घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई, आप भी देखें मजेदार Video
परफ्यूम बेचने के लिए बंदे ने अपनाया अनोखा तरीका, Video देख लोग बोले- 'किसी दिन पिट जाएगा भाई'