1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. परफ्यूम बेचने के लिए बंदे ने अपनाया अनोखा तरीका, Video देख लोग बोले- 'किसी दिन पिट जाएगा भाई'

परफ्यूम बेचने के लिए बंदे ने अपनाया अनोखा तरीका, Video देख लोग बोले- 'किसी दिन पिट जाएगा भाई'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2025 11:48 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 11:48 pm IST

एक मार्केट में एक बंदा परफ्यूम बेचता है और लोगों का ध्यान अपने प्रोडक्ट की तरफ लाने के लिए उसने बहुत ही अलग तरीका अपनाया जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और लोगों ने क्या बोला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देख हंसी आ ही जाती है। कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी ऐसे वीडियो तो आते ही रहते होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी आते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। हर दिन कोई न कोई वायरल वीडियो आपको अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर देरी किस बात की, आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है जो आपको हंसा सकता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी मार्केट का है। वहां एक आदमी परफ्यूम बेचता है। अचानक वो सामने से जाते एक आदमी को जोर से आवाज देकर बुलाने लगता है। वो उसे ऐसे बुला रहा है जैसे वो आदमी इस बंदे का कोई नुकसान करके जा रहा था और अब ये उसे मारेगा। मार्केट में जा रहा वो बंदा उसकी आवाज सुनकर वापस आता है तो परफ्यूम बेचने वाला बंदा उसे बोलता है, 'बताऊं?' अब वो ये सुनकर पूछता है कि क्या बताएगा तो ये बंदा परफ्यूम के दाम बताने लगता है। यह सुनते ही उसे भी हंसी आ जाती है और परफ्यूम बेचने वाले को गले लगा लेता है। मगर जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा हो, कोई गुस्से में होगा तो लड़ाई भी हो सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shams.qadri नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 82 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाईसाहब किसी दिन कोई लपेड़ देगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सर ध्यान से, आपकी कोई फिल्डिंग न सेट कर दे। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई किसी दिन कोई तूझे कूट देगा। चौथे यूजर ने लिखा- किसी दिन पिट जाएगा भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- सब हंस कर चले जाते हैं, बेचारे से खरीदता कोई नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्लास में बंदे ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, आपको आ जाएगी अपने समय की याद

रांची की सड़कों पर बस यही देखना रह गया था, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।