स्कूल और कॉलेज के दिन हर किसी को जिंदगी भर याद रहते हैं। एक बार जब लोग नौकरी और बिजनेस करने में लग जाते हैं तो फिर वो पुराने दिन हर किसी को याद आते हैं क्योंकि उन दिनों किसी को कोई चिंता नहीं रहती है। इतना ही नहीं, स्कूल और कॉलेज में दोस्तों के साथ पढ़ाई के अलावा मौज-मस्ती भी तो बहुत होती है। उन्हीं दिनों को लोग याद करके खुश हो जाया करते हैं। अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद आने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
क्लास में बैठकर पढ़ाई तो हर कोई करता है मगर बैकबेंचर्स वहां बैठकर हरकतें करते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी नजर आता है। वीडियो में नजर आता है कि एक स्टूडेंट क्लास में पीछे की सीट पर बैठकर पहले तो प्याज काटता है फिर मिर्च काटता है और फिर उन्हें एक बर्तन में डालकर मुरमुरे डालता है। इसके बाद वो मसाले और नमकीन डालता है और भेलपुरी बना लेता है। वो इतने पर भी नहीं रुकता है। इसके बाद वो ब्रेड पर जैम लगाता हुआ नजर आता है। एक स्टूडेंट उस भेलपुरी को खाता हुआ नजर आता है और तभी टीचर कुछ बोलती है जिसे सुन सभी को हंसी आ जाती है। यही वो हरकतें है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर heyyy.sidxd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लाइक मिले हैं और कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्लासरूम में कैमरा नहीं है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सब हमने भी कॉलेज में किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसने मुझे स्कूल के दिन याद दिला दिए। चौथे यूजर ने लिखा- भाई पूरी जिंदगी के लिए यादें बना रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यहां तक खुशबू आ रही है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रांची की सड़कों पर बस यही देखना रह गया था, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video