1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी अनोखी कार क्या आपने पहले कभी देखी है? Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ऐसी अनोखी कार क्या आपने पहले कभी देखी है? Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2025 07:56 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 07:56 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक आदमी कार के अंदर बैठा हुआ है और उसे चला रहा है। मगर आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

Unique car, viral video- India TV Hindi
ऐसी अनोखी कार आपने पहले कभी देखी है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कुछ गिने-चुने वायरल होते हैं। वायरल वही होते हैं जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप अगर हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने तो अब तक ऐसे न जानें कितने ही वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे लेकिन अभी जो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ शायद ही पहले देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी कार को चलाते हुए जा रहा है। उस कार में दूसरी गाड़ियों की तरह ही चार पहिए हैं, लाइट हैं, इंटिकेटर हैं और दूसरी सब चीजें भी दूसरी गाड़ियों की तरह है मगर ये कार दूसरी गाड़ियों की तरह बिल्कुल भी नहीं है। कार बहुत ही ज्यादा पतली है। ये कार इतनी ज्यादा पतली है कि इसमें आगे और पीछे दो-दो की जगह एक-एक ही सीट लग पाई है। जो बंदा बैठेगा है वो भी पूरी तरह से खुल कर नहीं बैठ पाया। अब ये कार किसने बनाई है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MemesNationwide नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हए लिखा- कुछ ज्यादा ही दिमाग यूज कर लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- बाइक और कार का मिश्रण।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चाय को छानने के लिए भी कर दिया जुगाड़, Video देख लोगों ने दिया रिएक्शन

भैया को खेतों में चलना लग रहा था आराम का काम मगर खुद का ही बन गया मजाक, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।