1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भैया को खेतों में चलना लग रहा था आराम का काम मगर खुद का ही बन गया मजाक, देखें Video

भैया को खेतों में चलना लग रहा था आराम का काम मगर खुद का ही बन गया मजाक, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2025 05:55 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 05:55 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

Funny video, social media, trending news, viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज कर रहा है। हर किसी के पास स्मार्ट फोन है तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बहुत ही कॉमन हो गया है। आप भी तो सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर हर रोज थोड़ा समय बिताते ही होंगे और वहां देखते होंगे कि हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो पोस्ट होते रहते हैं। उन्हीं में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी ड्रामा तो कभी कुछ हंसी दिला देने वाला वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये आपको हंसी जरूर दिलाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की का प्री-वेडिंग शूट हो रहा है और शूट खेतों में हो रहा है। इसी दौरान कैमरामैन उसे लहंगा पकड़कर चलते हुए आने के लिए कहता है मगर लड़की बोलती है कि वो इतने पतले रास्तों पर कैसे चलेगी। इसके तुरंत बाद कैमरामैन बोलता है कि नहीं-नहीं आराम से चलोगे और इसके बाद वो खुद चलते हुए उसे टिप्स देने लगता है मगर कुछ दूर जाने के बाद अचानक उसका पैर फिसलता है और वो खेत में गिर जाता है। उसे चोट तो नहीं लगती है मगर वीडियो इसलिए वायरल हुआ क्योंकि वो लड़की को ज्ञान दे रहा था मगर खुद से नहीं हो पाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kannu_mishraji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आ गया स्वाद। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भैया इतने आराम से नहीं चलना था। वहीं कई सारे दूसरे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हल्दी ट्रेंड वाला वीडियो पाकिस्तानी कुछ इस तरह से बना रहे हैं! वायरल Video देख जरूर आएगी हंसी

लड़कों की कुकिंग स्किल देखनी है तो ये Video देख लो, कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।