1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कों की कुकिंग स्किल देखनी है तो ये Video देख लो, कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

लड़कों की कुकिंग स्किल देखनी है तो ये Video देख लो, कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 05:32 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तीन लड़के एक साथ खाने के लिए कुछ बनाते हुए नजर आ रहे हैं। आप जब वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितनी भी मजेदार चीजें होती हैं, उन्हें कोई न कोई फोन के कैमरे में कैद कर लेता है और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाता है। अब अगर वो चीज दूसरे लोगों को भी मजेदार लगती हैं तो फिर वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आपको भी हंसी आई ही होगी। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है जो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटे से किचन में तीन लड़के साथ में खाना बना रहे हैं। एक तरफ दो लड़के साथ में है जो कुछ बना रहे हैं। वहीं दूसरे चूल्हे पर एक बर्तन में तेल गर्म हो रहा है और तीसरे लड़के के पास कुछ कटे हुए आलू नजर आ रहे हैं। तीसरा लड़का फिर उनके पास जाकर खड़ा हो जाता है और एक मुट्ठी आलू उठाकर उस तेल में डाल देता है। आलू के तेल में जाते ही आग की एक लपट उठती है जो हैरान करने लायक तो है। वीडियो में इतना ही नजर आता है और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है कि खाना बनाने गए थे और आग की लपटें उठा दी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ritiksam21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमारे पास बहुत टैलेंट होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़कों की बात अलग है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट तो बहुत है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या था ये? चौथे यूजर ने लिखा- वाह क्या टैलेंट है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आग लगा देंगे ये तो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छी...छी...छी! ट्रेन के टॉयलेट में चाय की केतली धोते दिखा शख्स, Video देखते ही लोगों का दिमाग हुआ खराब

बाइक 1 और सवारी 8, मोटरसाइकिल की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।