1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ऐसी Acting बड़े-बड़े एक्टर्स के भी बस की बात नहीं!', शख्स ने हनुमान चालीसा पर एक्टिंग कर बना डाला Video

'ऐसी Acting बड़े-बड़े एक्टर्स के भी बस की बात नहीं!', शख्स ने हनुमान चालीसा पर एक्टिंग कर बना डाला Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 24, 2025 11:19 am IST,  Updated : Jun 24, 2025 11:19 am IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह हनुमान चालीसा पर एक्टिंग करते हुए वीडियो बना रहा है। शख्स के इस वीडियो को देख लोगों ने उसके अभिनय की खूब तारीफ की।

हनुमान चालीसा पर एक्टिंग करते हुए शख्स- India TV Hindi
हनुमान चालीसा पर एक्टिंग करते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हनुमान चालीसा, जो भक्ति और शक्ति का प्रतीक है, हर एक हिंदू की जुबान पर रटा होता है। संकट मोचक हनुमान का यह भक्ति गीत हर दिल को छू जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स ने हनुमान चालीसा पर अपनी भावपूर्ण एक्टिंग से लोगों का मन मोह लिया। इस वीडियो को न केवल लाखों व्यूज और लाइक्स मिले, बल्कि लोगों ने इस अनोखी पहल की जमकर तारीफ भी की। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि कम से कम ये बंदा सोशल मीडिया पर फूहड़ता तो नहीं मचा रहा। अश्लीलता का सहारा लेकर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के इस जमाने में इस लड़के ने आज यह साबित कर दिया कि व्यूज और फॉलोअर्स भगवान की भक्ति करके या फिर सभ्य तरीके से वीडियो बनाकर भी लाए जा सकते हैं।

हनुमान चालीसा पर एक्टिंग करते हुए शख्स ने बनाया वीडियो

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naturalbeauta01 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में शख्स हनुमान चालीसा के दोहों और चौपाइयों को नाटकीय अंदाज में प्रस्तुत कर रहा है। जिसमें उसकी भावनाएं और भक्ति का उत्साह साफ झलकता दिख रहा है। वीडियो में शख्स ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति पर इस तरह अभिनय किया है कि वह न केवल सुनने वालों के लिए प्रेरणादायक बना बल्कि हनुमान जी की भक्ति को एक नए अंदाज में प्रस्तुत भी किया।

लोगों ने वीडियो की तारीफ की

वीडियो के शेयर होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खूब सराहा। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हनुमान चालीसा को इस तरह अभिनय के साथ पेश करना वाकई अनोखा है। भाई, आपने भक्ति को एक नया आयाम दिया है।" दूसरे ने कमेंट किया, "यह वीडियो हर हनुमान भक्त को देखना चाहिए। भक्ति और कला का ऐसा संगम कहीं नहीं मिलता।" वीडियो को अब तक लाखों व्यूज, शेयर और लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

80 साल की बुजुर्ग अम्मा ने चलाया ट्रैक्टर, Video में दिखा दादी का दम

मालिक पर न्योछावर गाय की ममता, शख्स की जान खतरे में देख बचाने दौड़ पड़ीं गौ माता, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।