1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काटे जा रहा था अंदर का सुलेमानी कीड़ा, मगरमच्छ की पूंछ पकड़ दे रहा था मौत को दावत, आगे जो हुआ वह देख हो गया शांत

काटे जा रहा था अंदर का सुलेमानी कीड़ा, मगरमच्छ की पूंछ पकड़ दे रहा था मौत को दावत, आगे जो हुआ वह देख हो गया शांत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 24, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 02:07 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखता है कि एक शख्स मगरमच्छ के पीछे से उसकी पूंछ पकड़कर खींचता है, जिसके बाद आगे जो कुछ भी होता है, वह देख लोगों के मुंह से चीख निकल गई।

मगरमच्छ को छेड़ना पड़ गया भारी- India TV Hindi
मगरमच्छ को छेड़ना पड़ गया भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ लोग जोश से इतने भरे होते हैं कि कभी-कभी इसी जोश की वजह से अपना होश खो बैठते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब उस शख्स के अंदर का "सुलेमानी कीड़ा" जागा तो उसने मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर मौत को दावत ही दे डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बेहद ही डरावना है। इसे देख लोगों की रूह कांप गई।

मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ कर रहा था शख्स

यह दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में एक तालाब का नजारा दिख रहा है, जहां एक मगरमच्छ कीचड़ में लेटे आराम फरमा रहा है। तभी एक शख्स उस शांत पड़े मगरमच्छ के पास जाता है और उसकी पूंछ पकड़कर खींचने लगता है। लेकिन अगले ही पल मगरमच्छ फुर्ती से पलटता है और उस शख्स पर जोरदार हमला बोल देता है। शख्स उस मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बचता है और तुरंत मगरमच्छ से दूरी बना लेता है। यह देख वहां मौजूद लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगते हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट का सिलसिला शुरू हो गया। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है इसे अपनी जिंदगी से मोह खत्म हो गया है।" दूसरे ने लिखा, "भाई का जिगरा तो देखो, मगरमच्छ को ही चैलेंज कर डाला।" तीसरे ने लिखा, "लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे, मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर के साथ मजाक करना जानलेवा हो सकता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

80 साल की बुजुर्ग अम्मा ने चलाया ट्रैक्टर, Video में दिखा दादी का दम

मालिक पर न्योछावर गाय की ममता, शख्स की जान खतरे में देख बचाने दौड़ पड़ीं गौ माता, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।