1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: ट्रेन में गर्मी ना लगे इसलिए शख्स घर से ले आया पंखा, लोगों ने कहा- अगली बार फ्रिज और कूलर भी ले आना

VIDEO: ट्रेन में गर्मी ना लगे इसलिए शख्स घर से ले आया पंखा, लोगों ने कहा- अगली बार फ्रिज और कूलर भी ले आना

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 24, 2025 10:29 am IST,  Updated : Jun 24, 2025 10:41 am IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेन में गर्मी से बचने के लिए अपने घर से पंखा लेकर चला है। शख्स के इस जुगाड़ को देख लोग उसे 'जुगाड़ का बादशाह' कहकर बुला रहे हैं।

ट्रेन में पंखा लेकर बैठा शख्स- India TV Hindi
ट्रेन में पंखा लेकर बैठा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

ट्रेन में यात्रा करते समय आपने तमाम लोगों को अपनी सुविधा के लिए कुछ ना कुछ जुगाड़ करते जरूर देखा होगा। लेकिन एक शख्स ने ट्रेन में कुछ ऐसा जुगाड़ कर डाला कि इस बारे में लोग सोच भी नहीं सकते थे। जहां गर्मी के इस मौसम में भारतीय ट्रेनों का सफर बड़ा ही कष्टदायक होता है, वहीं इस कष्ट से निवारण पाने के लिए इस शख्स ने कुछ ऐसा जुगाड़ पानी लगाया कि एक सेकेंड में उसके सारे दुख हर गए। ट्रेन में जहां गर्मी ने सबको पसीने-पसीने कर बेहाल कर दिया था, वहीं इस शख्स ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ट्रेन में गर्मी से बचने के लिए घर से ही स्टैंड फैन ले आया शख्स

दरअसल, यह शख्स ने ट्रेन में गर्मी से बचने के लिए घर से ही स्टैंड फैन ले आया था और उसे अपनी सीट के बगल में सेट कर आराम से सफर का आनंद उठाते नजर आया। सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग इस 'जुगाड़' की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mrjethwani_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 5 लाख लोगों ने देखा और 3700 लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो में जो दिखा, वह देख दंग रह गए लोग

वीडियो में एक ट्रेन के चेयर कार कोच का नजारा दिख रहा है, जहां यात्री अपनी-अपनी सीटों पर बैठे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक शख्स ऐसा भी है, जो अपनी सीट पर आराम फरमाते हुए स्टैंड फैन की ठंडी हवा का मजा ले रहा है। फैन को उसने अपनी सीट के पास सेट कर रखा है, और वह इतनी जोरदार हवा दे रहा है कि आसपास के यात्रियों की भी गर्मी दूर हो गई। शख्स का यह वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे वह ट्रेन में नहीं, अपने घर के ड्राइंग रूम में बैठा हो। यह नजारा इतना मजेदार है कि वीडियो देखने वाले लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए।

देसी इनोवेशन का यह वीडियो खूब हो रहा वायरल

वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट का तांता लग गया। लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर इस शख्स के जुगाड़ की जमकर तारीफ की। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, ये तो नेक्स्ट लेवल का जुगाड़ है! अब ट्रेन में AC की क्या ही जरूरत, सब लोग अपने घर से पंखा लेकर चलें।" दूसरे ने कहा, "अगली बार ये भाईसाहब फ्रिज और कूलर भी ले आएंगे।" कुछ लोगों ने वीडियो में शख्स का जुगाड़ देख इसे 'देसी इनोवेशन' का नाम दे दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

80 साल की बुजुर्ग अम्मा ने चलाया ट्रैक्टर, Video में दिखा दादी का दम

मालिक पर न्योछावर गाय की ममता, शख्स की जान खतरे में देख बचाने दौड़ पड़ीं गौ माता, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।